केजरीवाल पर ईडी के एक्शन से भड़की AAP, CM आवास के बाहर हिरासत में लिए गए कई समर्थक

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की एक टीम गुरुवार शाम को अपना 10वां समन लेकर केजरीवाल के घर पहुंची थी और उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी.

Advertisement
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए AAP कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए AAP कार्यकर्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST

 दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में  दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की एक टीम गुरुवार शाम को 10वां समन लेकर केजरीवाल के घर पहुंची और करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ की. इसके बाद ईडी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. ईडी की टीम जब सीएम के घर पहुंची तो उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों को बताया कि उनके पास केजरीवाल के खिलाफ तलाशी वारंट है.

Advertisement

जैसे ही ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची तो आम आदमी पार्टी ने अपने समर्थकों से सड़कों पर उतरने की अपील की जिसके बाद AAP के कई समर्थक सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करने लगे. सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.

केजरीवाल के घर पर पहुंचे दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'जिस तरह पुलिस अंदर हैं और मुख्यमंत्री जी अंदर हैं. मुख्यमंत्री जी के आवास में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है. प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि उनके यहां रेड मारी गई है. उनके मन में क्या है ये नहीं पता लेकिन लगता है की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की तैयारी है. उनके सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है.'

Advertisement

सीएम को गिरफ्तार करने की तैयारी- सौरभ

सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हाईकोर्ट के पास पूरा मामला था, कोर्ट ने 22 अप्रैल का समय दिया था अपना जवाब दायर करने के लिए कि आपको केजरीवाल को क्यों गिरफ्तार करना है. अब जिस तरीके से ईडी अरविंद जी के घर में है, बाहर पुलिस का बड़ा बंदोबस्त दिख रहा है. किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.  ना सीएम से और ना उनके सचिव से फोन पर संपर्क हो पा रहा है.ऐसा लगता है कि ईडी वालों ने उनके फोन भी ले लिए हैं. पूरा अंदेशा ये है कि अंदर रेड चल रही है और बहुत जल्द उन्हे गिरफ्तार करने वाले हैं. '

यह भी पढ़ें: LIVE: केजरीवाल के घर पहुंची ED, बाहर RAF तैनात-अंदर सर्च और पूछताछ, गिरफ्तारी की तलवार

उन्होंने कहा, 'एक बात साफ है कि पीएम मोदी को अरविंद केजरीवाल से बहुत डर लगता है. पीएम मोदी का कोई विकल्प है इस देश में तो वह अरविंद केजरीवाल हैं. हो सकता है आज उन्हें गिरफ्तार कर लें लेकिन इस देश में, हर गली में, हर मोहल्ले में, हर गांव में, हर कस्बे में अरविंद केजरीवाल की सोच वाले नए अरविंद केजरीवाल पैदा होंगे और उस सोच को आप गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं... आइडिया को अरेस्ट करना बहुत मुश्किल होता है. आज बीजेपी ने बहुत गलत परंपरा डाली है कि अपने विरोधियों को जेल में डालें और अकेले ही चुनाव लड़ें. प्रजातंत्र में ऐसा नहीं होता है. यह एक सीधा-सीधा अत्याचार है.'

Advertisement

केजरीवाल की सोच को नहीं कर सकते अरेस्ट- राघव

 वहीं मंत्री आतिशी ने कहा, 'दिल्ली के लोग केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा मानते हैं. उन्होंने दिल्ली के लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किया है इसलिए मोदी जी को केजरीवाल से डर लगता है. सैंकड़ों लोग केजरीवाल के लिए खड़े हो जाएंगे. ऐसे लोकप्रिय मंत्री को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.'

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने लिखा, 'लोक सभा चुनावों से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार करने की बहुत बड़ी साज़िश चल रही है.केजरीवाल जी के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है, कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. दिल्ली और पंजाब में हुए शानदार कामों की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है. केजरीवाल के शरीर को गिरफ़्तार कर सकते हो लेकिन केजरीवाल की सोच को नहीं.'

यह भी पढ़ें: 'ED के एक्शन पर रोक लगाएं', पूछताछ से पहले अरविंद केजरीवाल की दिल्ली हाई कोर्ट में नई अर्जी

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »