Advertisement

दिल्ली

कोलकाता में छात्रों-पुलिस के बीच झड़प; दिल्ली के जतंर-मंतर पर छात्रों का जमावड़ा, NEET पेपर लीक पर देश भर से प्रदर्शन की 10 तस्वीरें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST
  • 1/11

नीट पेपर लीक के खिलाफ नेशनवाइड प्रोटेस्ट जारी है. (Photo-PTI)

  • 2/11

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रोटेस्ट चल रहा है. प्रदर्शनकारी बीते 35 दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, नीट पेपर लीक मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. (Photo-PTI)

  • 3/11

प्रदर्शनकारी बैनर-पोस्टर लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल एक शख्स ने सुप्रीम कोर्ट और सरकार पर मामले में सुनवाई न करने का आरोप लगाया है. गृह मंत्री पर भी प्रोटेस्टर्स पर लाठियां चार्ज करवाने का आरोप लगाया है. (Photo-PTI)
 

Advertisement
  • 4/11

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के दौरान घायल हुआ युवक भगत सिंह की फोटो लेकर व्हील चेयर से प्रदर्शन में शामिल हुआ. एक व्यक्ति छोटे बच्चे के साथ प्रोटेस्ट करने धरनास्थल पर पहुंचा. (Photo-PTI)

  • 5/11

कोलकाता में भी CJP और SFI नीट पेपर लीक मामले पर ज्वाइंट प्रोटेस्ट कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द 3 मांगों पर कार्रवाई की मांग की है. (Photo-PTI)

  • 6/11

कोलकाता में CJP और SFI प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई. सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. (Photo-PTI)

Advertisement
  • 7/11

कोलकाता में प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर जूते-चप्पल और पानी की बोतलें  फेंकने का आरोप है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. (Photo-PTI)
 

  • 8/11

मुंबई के शिवाजी पार्क में भी CJP और छात्रों ने तिरंगा लेकर प्रोटेस्ट किया. यहां प्रोटेस्ट कर रहे लोगों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. (Photo-PTI)
 

  • 9/11

पुणे में भी CJP और छात्र संगठनों ने शनिवार वाडा से कलेक्टर ऑफिस तक प्रोटेस्ट मार्च निकाला. बारिश के बीच प्रोटेस्टर्स रैनकोटा और छाता लेकर नारेबाजी करते नजर आए. (Photo-PTI)
 

Advertisement
  • 10/11

पटना में AISA और अन्य छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया है. छात्र संगठनों के बिहार बंद के सपोर्ट में ऑटो रिक्शा चालकों ने आज काम बंद कर दिया है. (Photo-PTI)
 

  • 11/11

 लखनऊ में भी लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है. लोगों ने प्रोटेस्ट के दौरान जमकर नारेबाजी की. (Photo-PTI)
 

Advertisement
Advertisement