कुत्ते की पीठ पर 'सवारी' करता नजर आया बंदर... इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रही ये तस्वीर

Monkey And Dog Friendship Video: जानवरों के बीच की एक ऐसी दोस्ती देखने को मिली है, जो आमतौर पर कहानियों में ही सुनी जाती है. एक बंदर और कुत्ता एक-दूसरे के साथ इतने घुले-मिले नजर आए कि लोग उन्हें 'जय-वीरू' की जोड़ी कहने लगे हैं.

Advertisement
रायगढ़ में बेजुबानों की अनोखी जुगलबंदी.(Photo:ITG) रायगढ़ में बेजुबानों की अनोखी जुगलबंदी.(Photo:ITG)

नरेश शर्मा

  • रायगढ़,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां बंदर और कुत्ते के बीच अनोखी दोस्ती देखने को मिली. इस नजारे ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

यह नजारा रायगढ़ जिले के डोमनारा गांव का में देखने को मिला. जहां इंसानों के बीच बढ़ती दूरियों के बीच बेजुबानों ने अनोखी दोस्ती का संदेश दिया है. वीडियो में देख सकते है कि शरारती बंदर बेफिक्र होकर कुत्ते की पीठ पर सवार है, मानो उनके बीच बरसों पुरानी दोस्ती हो.

Advertisement

इस दौरान कुत्ता में शांत होकर एक ही जगह पर चुपचाप खड़ा नजर आ रहा है और वही कुछ बंदर कुत्ते आसपास भी घूमते नजर आ रहे हैं.

इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बहुत कम ही ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, अक्सर कुत्तों और बंदरों के बीच झगड़ा ही देखा जाता है. देखें VIDEO:- 

बहरहाल कुत्ते और बंदरों के बीच दोस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement