जिस नामचीन रेस्टोरेंट की मिठाइयों पर था भरोसा, वहां टॉयलेट में धुले जा रहे थे बर्तन- VIDEO

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नामचीन नई दिल्ली स्वीट्स की निहारिका ब्रांच का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें रेस्टोरेंट के बर्तन टॉयलेट में धोते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया.

Advertisement
खाद्य विभाग ने स्वीट हाउस से मांगा जवाब. (Photo: ITG) खाद्य विभाग ने स्वीट हाउस से मांगा जवाब. (Photo: ITG)

गेंदलाल शुक्ल

  • कोरबा,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा मेन संचालित विख्यात नामचीन रेस्टोरेंट के निहारिका ब्रांच में टॉयलेट में धुलते बर्तनों का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त हो गया है. लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ मानकर , खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी संघर्ष मिश्रा और विकास भगत ने सोमवार को  रेस्टोरेंट का निरीक्षन किया और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Advertisement

टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो हो रहा है वायरल
दरअसल, शहर के नामचीन रेस्टोरेंट के निहारिका ब्रांच मे स्वच्छता मानकों की अनदेखी और लापरवाही बताते हुए एक गंभीर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें रेस्टोरेंट के बर्तनों को टॉयलेट में धोते हुए देखा जा रहा है. किसी ग्राहक द्वारा बनाए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं. वायरल वीडियो से रेस्टोरेंट के नियमित ग्राहकों में भी खासा आक्रोश देखा जा रहा है.

नामचीन स्वीट्स निहारिका में पहुंचे एक ग्राहक ने बर्तनों को टॉयलेट में धोए जाने का वीडियो बनाया. वीडियो में होटल के बर्तनों की सफाई टॉयलेट में होती दिखाई दे रही है. ग्राहक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया.

Advertisement

ग्राहक द्वारा जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से इस संबंध में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि इमरजेंसी की स्थिति में यहां बर्तन धुलवाए जा रहे हैं. हालांकि, होटल में खाद्य सामग्री तैयार करने और बर्तनों की सफाई के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन कितना किया जा रहा है, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

शहर में नई दिल्ली स्वीट्स की हैं 3 ब्रांच
नामचीन रेस्टोरेंट नई दिल्ली स्वीट्स की शहर में 3 ब्रांच है. मुख्य ब्रांच टीपी नगर में तो उसके मिनी ब्रांच निहारिका व पावर हाउस रोड में संचालित है. नई दिल्ली स्वीट्स ने प्रीमियम मिठाइयों की वैरायटी स्वाद व गुणवत्ता के बलबूते शहर समेत मिठाइयों के शौकीन पूरे जिलेवासियों का भरोसा व विश्वास जीता है. चाहे पर्व हो या सामान्य दिन , लोगों को जब भी मिठाई की जरूरत पड़ती है नई दिल्ली स्वीट्स की शाखाओं का ही रुख करते हैं. निहारिका ब्रांच की इस घटनाक्रम ने नई दिल्ली स्वीट्स की शाखाओं में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष मिश्रा और विकास भगत सोमवार को रेस्टोरेंट का निरीक्षण करने पहुंचे. रेस्टोरेंट के मैनेजर को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर निर्देश दिया गया. साथ ही प्रबंधन को नोटिस जारी कर वायरल वीडियो के संबंध में जवाब मांगा गया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष मिश्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए समय निर्धारित किया जाएगा और रेस्टोरेंट का संचालन बंद कराया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »