छत्तीसगढ़: 6 वर्षीय मासूम से रेप, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

कांकेर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां 6 वर्षीय मासूम के साथ 2 युवकों ने दुष्कर्म किया. इस संबंध में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है.

Advertisement
6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म. (Photo: Representational ) 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • कांकेर,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां 2 युवकों ने 6 साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बना डाला और उसे अचेत अवस्था में अंधेरी रात में खेत में फेंककर फरार हो गए. पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची को रात में ही बरामद कर लिया गया है, जिसका इलाज कांकेर के मेडिकल कालेज में जारी है.

Advertisement

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अमित जैन 20 वर्ष और रोहन जैन 19 वर्ष को हिरासत में लिया है. जिन्होंने अपना अपराध पुलिस के सामने कबूल कर लिया है. जानकारी के अनुसार 6 मार्च की रात शहर से महज 7 किलोमीटर दूर एक गांव में 6 साल की मासूम अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी. तभी दो युवक नशे की हालत में घर में चोरी करने घुसे और मासूम को देखकर हैवानों को नीयत बिगड़ गई.

यह भी पढ़ें: बकरा और शराब... छत्तीसगढ़ में रेप पीड़िता व उसके परिवार को पंचायत का फरमान

दोनों ने मासूम को घर से अपहरण कर गांव के ही तालाब के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकले. देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब माता-पिता की आंख खुली तो बच्ची को ना पाकर उन्होंने खोजबीन की लेकिन घर में बच्ची के नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल गांव के कोटवार के माध्यम से पुलिस में सूचना दी.

Advertisement

कोतवाली पुलिस ने भी त्वरित एक्शन लेते हुए रात में ही बच्ची की खोजबीन शुरू की और देर रात बच्ची को तालाब के निकट खेत से अचेत अवस्था में बरामद किया. जिसके बाद बच्ची को कांकेर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था. मेडिकल जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि होने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की और 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

4 में से दो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. एएसपी योगेश साहू ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. दोनों के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है. वहीं घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है. 

(इनपुट- गौरव श्रीवास्तव)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »