बस्तर के रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए खुलेंगे GRP के नए थाने

बस्तर में नक्सली हमले के मद्देनजर जीआरपी के आधा दर्जन नए थाने खोले जाएंगे. छत्तीसगढ़ सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है. इन थानों में हथियारबंद जवानों की तैनाती की जाएगी.

Advertisement
बस्तर में खुलेंगे जीआरपी के नए थाने बस्तर में खुलेंगे जीआरपी के नए थाने

सुनील नामदेव / राम कृष्ण

  • बस्तर,
  • 03 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़ियों पर हो रहे नक्सली हमले के मद्देनजर जीआरपी के आधा दर्जन नए थाने खोले जाएंगे. छत्तीसगढ़ सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है. इन थानों में हथियारबंद जवानों की तैनाती की जाएगी. दरअसल, बस्तर में रावघाट परियोजना के चलते आयरन ओर की ढुलाई के लिए रेल लाइन बिछाई गई है. मालवाहक ट्रेनों के अलावा इस ट्रैक पर यात्री गाड़ियों की आवाजाही भी होगी.

Advertisement

फिलहाल से विशाखापट्नम तक यात्री गाड़ियां और मालवाहक गाड़ियां दोनों ही अपनी सेवाएं दे रही है, लेकिन आए दिन नक्सली रेलवे स्टेशनों को निशाना बना रहे हैं. ये नक्सली कई बार रेलवे ट्रैक को उखाड़ देते हैं और ट्रेन की बोगियों को आग के हवाले कर देते हैं. रावघाट परियोजना को बस्तर की रीढ़ की हड्डी माना जा रहा है. इस परियोजना से यहां के हजारों ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा.

इस मार्ग में रेलवे लाइन का काम शुरू होते ही नक्सलिओ की भौंहे तन गई हैं. वो अभी तक रावघाट परियोजना का विरोध कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने रेल लाइन का भी विरोध शुरू कर दिया है. इनका कहना है कि दोनों ही योजनाओं से आदिवासियों का अहित होगा और उनकी संस्कृति पर आधुनिकीकरण हावी हो जाएगा. इसके चलते आदिवासी अपनी मूल सांस्कृतिक धरोवर तक को खो बैठेंगे. हालांकि इलाके के लोग इसे सिरे से नकार रहे हैं. वो इसे विकास और आजीविका का बेहतर साधन बता रहे हैं.

Advertisement

के भानुप्रतापपुर, गुदुम, केवटी, रावघाट, जगदलपुर और दल्लीराजहरा में रेलवे के नए थाने खोलने को मंजूरी मिली है. प्रत्येक थानों में इंस्पेक्टर से लेकर 95 हथियारबंद जवानों की तैनाती की जाएगी. नक्सली अब इन थानों का भी विरोध करने लगे हैं. इस योजना का लगातार विरोध और निर्माण कार्यों को विस्फोटकों से उड़ाने से मजदूरों को डर जरूर सता रहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नए थानों के विस्तार और सुरक्षा बलों की तैनाती से इलाके में विकास की रफ्तार रंग लाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »