छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, दो पुलिसकर्मी भी शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए.

Advertisement
CRPF, स्पेशल टास्क फोर्स और जिला रिजर्व गार्ड ने मिलकर चलाया था अभियान CRPF, स्पेशल टास्क फोर्स और जिला रिजर्व गार्ड ने मिलकर चलाया था अभियान

साद बिन उमर

  • दंतेवाड़ा,
  • 19 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए.

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरुनपुर थाने के अंदर पड़ने वाले बुरगुम गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों को मार गिराया. वहीं इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया के इलाके में नक्सलियों के दिखने की सूचना पर पुलिस दल को गस्त के लिए भेजा गया था. पुलिस दल जब दोरेपारा के जंगल में पहुंचा, तब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में डीआरजी के सिपाही निर्मल नेताम और गोपनीय सैनिक सुकराम गावड़े शहीद हो गए. वहीं दो पुलिस SI संग्राम सिंह और डोगेंद्र पार्ते तथा सिपाही मुकेश टाटी घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि की गोलीबारी के बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की और लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां दो महिला नक्सली मलांगिर एरिया कमेटी की सचिव और दरभा डिविजनल कमेटी की सदस्य पल्ले तथा मलांगिर एरिया कमेटी की सदस्य विज्जे समेत पांच नक्सलियों का शव बरामद किया गया. पुलिस ने घटनास्थल से एक AK-47 रायफल और एक इंसास रायफल भी बरामद किया है. वहीं एक घायल नक्सली को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि महिला पल्ले पर आठ लाख रुपये तथा विज्जे के सर पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया और घायल जवानों तथा शवों को बाहर निकाला गया. वहीं घायल पुलिसकर्मियों और नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि अन्य नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है. घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून के निशान पाए गए हैं, जिससे इस मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना जताई गई है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इलाके में लगातार तलाशी कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »