शराब पीकर स्कूल पहुंचा टीचर, बच्चों ने कर दी पिटाई

बच्चों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वो नहीं उठे. इस बीच स्कूल समन्वयक सत्यनारायण सोनवानी औचक निरीक्षण पर पहुंच गए. उन्होंने देखा कि टीचर खेमसिंह कंवर नशे में धुत्त होकर स्कूल में सो रहा है और उसे बच्चे जगाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बावजूद वो नहीं उठ रहा है तो उन्होंने बच्चों के हाथ में छड़ी थमा दी और नशेड़ी टीचर की पिटाई करवानी शुरू कर दी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

आदित्य बिड़वई

  • जगदलपुर,
  • 18 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के एक स्कूल में टीचर शराब पीकर पहुंचा तो नाराज बच्चों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि यह घटना दरभा ब्लॉक के दुकारूपारा स्कूल की है. यहां के टीचर खेमसिंह कंवर हमेशा की तरह नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे. यहां वो आकर सो गए.

जब बच्चों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वो नहीं उठे. इस बीच स्कूल समन्वयक सत्यनारायण सोनवानी औचक निरीक्षण पर पहुंच गए. उन्होंने देखा कि टीचर खेमसिंह कंवर नशे में धुत्त होकर स्कूल में सो रहा है और उसे बच्चे जगाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बावजूद वो नहीं उठ रहा है तो उन्होंने बच्चों के हाथ में छड़ी थमा दी और नशेड़ी टीचर की पिटाई करवानी शुरू कर दी.   

Advertisement

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दरभा के तहसीलदार मनहरण राठिया भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से पहले टीचर का मेडिकल कराया. शराब पीने की पुष्टि होने के बाद टीचर पर कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें:

स्कूल स्टाफ का कहना है कि टीचर खेमसिंह कंवर हमेशा नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचते हैं. लेकिन विडंबना यह है कि इन क्षेत्रों में अधिकारी जांच करने कभी नहीं पहुंचते. इसलिए शिक्षक व कर्मचारी मनमानी किया करते हैं.

गौरतलब है कि इसी तरह का मामला छत्तीसगढ़ में पहले भी सामने आया था. यहां के बस्तर जिले में स्कूल का इंस्पेक्शन करने पहुंची टीम ने एक महिला टीचर को नशे में टुन्न होकर पढ़ाती मिलीं थी. इतना ही नहीं इंस्पेक्शन टीम को पता चला कि आरोपी महिला टीचर रोजाना ही शराब पीकर पढ़ाने आती थीं. इसके बाद इंस्पेक्शन टीम ने आरोपी महिला टीचर को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »