छत्तीसगढ़: बेमेतरा में तेज रफ्तार डिफेंडर का कहर, 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 3 की मौत

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा शहर में तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने 5 गाड़ियों में टक्कर मार दी. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
वाहनों में टक्कर मारने के बाद छतिग्रस्त डिफेंडर. (Photo: Screengrab) वाहनों में टक्कर मारने के बाद छतिग्रस्त डिफेंडर. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • बेमेतरा,
  • 27 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा शहर में रविवार को डिफेंडर कार ने एक के बाद एक करके 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी. जिससे 3 लोंगो की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हो गए. इस घटना से गुस्साए लोगों ने कार मालिक का घर घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी.  वहीं बवाल के बाद पुलिस ने कार मालिक को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Advertisement

डिफेंडर ने जिन पांच गाड़ियों को टक्कर मारी उनमें बाइक स्कूटी सहित 1 पिकअप शामिल है. डिफेंडर की चपेट में आने से पिकअप सवार 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 7 घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 2 अन्य लोगों की भी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: नोएडा में Defender का कहर! 5 कारों और 1 बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर

कपड़ा व्यापारी की है डिफेंडर 

शहर के अंदर तेज रफ्तार दौड़ते  डिफेंडर कार के कहर के बाद  लोंगो का गुस्सा फूट पड़ा. घटना से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने कार मालिक के घर में तोड़फोड़ कर दी. आरोपी कपड़ा व्यापारी है. जिसका नाम बंटी मालक सिंह है. शहर में बढ़ते आक्रोश और तनाव को देखते हुए बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू मौके पर पहुंचे और लोंगो को समझाया. साथ ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर लोग माने.

Advertisement

मामले में बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि कार कौन चला रहा था, अभी तक नहीं चल पाया है. कार के मालिक को हिरासत में लिया गया है. जिससे पूछताछ जारी है. लोंगो से भी जानकारी जुटाया जा रहा है कि घटना के समय कार कौन चला रहा था? पुलिस अपना काम कर रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »