'जब भी जापान जाते हैं, नोटबंदी करते हैं...', PM मोदी पर छत्तीसगढ़ के CM बघेल का तंज

दो हजार रुपये के नोट वापस मंगाने के रिजर्व बैंक के फैसले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है. सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा है कि वे जब भी जापान जाते हैं, नोटबंदी करते हैं.

Advertisement
भूपेश बघेल और नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) भूपेश बघेल और नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

रघुनंदन पंडा

  • दुर्ग,
  • 22 मई 2023,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो हजार रुपये के नोट वापस मंगाने के भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिस समय नोटबंदी हुई थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीवी पर आए थे और खुद घोषणा की थी. अभी जब दो हजार रुपये के नोट बंद हुए हैं तो प्रधानमंत्री टीवी पर नहीं आए. प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर ऑस्ट्रेलिया और जापान चले गए.

Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के साकरा गांव में भरोसा सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने पीएम मोदी की जापान यात्रा पर तंज करते हुए कहा कि वे जब भी जापान जाते हैं, नोटबंदी करते हैं. मुख्यमंत्री बघेल ने ये भी सवाल किया कि आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट आखिर बंद क्यों किए? जब बंद ही करना था तो शुरू किया ही क्यों किया था. 

उन्होंने कहा कि वे यही बता दें कि सात साल में ऐसी क्या परिस्थिति आ गई कि ये नोट बंद करने पड़े? मुख्यमंत्री बघेल ने दावा किया कि आरबीआई के फैसले से जनता को फिर परेशानी होगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले लोगों को 2016 की नोटबंदी के समय भी परेशानी हुई थी जब 500 और 1000 के नोट बंद किए गए थे.

Advertisement

भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे नहीं जानते कि इससे देश को फायदा होगा या नुकसान, बस नोटबंदी कर देते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम ने इस बार भी यही किया है. वे लोगों को परेशान कर रहे हैं. गौरतलब है कि एक दिन पहले भी सीएम बघेल ने दो हजार रुपये के नोट वापस लेने फैसले को लेकर केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और रिजर्व बैंक पर निशाना साधा था.

भूपेश बघेल ने दो हजार रुपये के नोट वापस लेने के फैसले को थूक के चाटना बताया था. बता दें कि रिजर्व बैंक ने आदेश जारी कर कहा था कि दो हजार रुपये के नोट वापस मंगाने का फैसला लिया गया है. आरबीआई ने 23 मई से 30 सितंबर तक दो हजार रुपये के नोट किसी भी बैंक की किसी भी शाखा से बदलने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान करते हुए साफ किया था कि ये नोट वैध रहेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »