होटल के बाहर युवती की पिटाई, बिलासपुर में युवक ने बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा- VIDEO

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने एक युवती की बीच सड़क पिटाई कर दी. पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
बिलासपुर में युवती की पिटाई से लोगों में आक्रोश. (Photo: Manish Sharan/ITG) बिलासपुर में युवती की पिटाई से लोगों में आक्रोश. (Photo: Manish Sharan/ITG)

मनीष शरण

  • बिलासपुर,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. लोग हैरान हैं कि आखिर इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर इस तरह की वारदात कैसे हो गई?

जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को होटल में दूसरे युवक के साथ रुकने को लेकर सवाल किया. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते युवक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने युवती पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए. युवती खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी लगातार उसे पीटता रहा. यह पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, 4400 मुर्गियां मारी गईं, 10KM का इलाका कंटेनमेंट जोन

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. वहीं, पीड़ित युवती ने हिम्मत दिखाते हुए सरकंडा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल ने बताया कि वायरल CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है. वहीं इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement