छत्तीसगढ़: रायपुर से सुकमा जा रही बस हादसे का शिकार... महिला टीचर की मौत, 20 घायल

छत्तीसगढ़ के बस्तर में NH-30 पर प्राइवेट बस पलटने से महिला टीचर की मौत हो गई. इस दौरान, बस में सवाल 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए.

Advertisement
छत्तीसगढ़ के बस्तर में बस हादसा (Photo: Representational/File) छत्तीसगढ़ के बस्तर में बस हादसा (Photo: Representational/File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है. सोमवार सुपह राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह भीषण दुर्घटना बस्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई.

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि प्राइवेट बस नेशनल हाईवे-30 से राजधानी रायपुर से सुकमा की तरफ जा रही थी. बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे. तड़के सुबह जब ज्यादातर यात्री सो रहे थे, तभी अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई और बस से नियंत्रण खो गया.

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई. पुलिस ने बताया इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

हादसे के बाद पुलिस ने एक बयान में मृतक की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में कवर्धा की रहने वाली पदमनी चंद्रवंशी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.  पदमनी सुकमा जिले के दोरनापाल क्षेत्र में एक स्कूल टीचर के पद पर कार्यरत थीं और अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी के लिए खूनी खेल! बुजुर्ग दंपति और दो पोते-पोतियों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बेटा-पोता गिरफ्तार

हादसा होने के बाद आस-पास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी. बस्तर थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बस की खिड़कियां और शीशे तोड़कर अंदर फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला. पुलिस ने बताया कि 'हादसे में घायल 20 से ज्यादा लोगों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement