छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी मौत! बिजली गिरने से पांच छात्रों समेत 8 ने गंवाई जान

छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है. राजनंदगांव के जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से कुल 8 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में पांच छात्रों और तीन युवकों की जान गई है. बता दें कि यह हादसा सोमानी थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब स्कूली बच्चे लौटने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है यह सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • राजनंदगांव,
  • 23 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है. राजनंदगांव के जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में पांच बच्चों और तीन युवकों ने जान गंवाई है.

बता दें कि यह हादसा सोमानी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में उस वक्त हुआ जब स्कूली बच्चे स्कूल से लौटने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में एक छात्र की हालत गंभीर है. राजनंदगांव के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है. सभी छह बच्चे 11वीं कक्षा में पढ़ते थे और परीक्षा देकर लौट रहे थे.

रास्ते में भारी बारिश के दौरान बचने के लिए वो महुआ के पेड़ के नीचे चले गए. इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिर गई जिसमें पांच बच्चों की मौत हो गई जबकि एक घायल है.

जिला प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है जबकि घायलों के लिए नियमानुसार मुआवजा तय किया जायेगा.
 

---- समाप्त ----
इनपुट - परमानंद रजक

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »