बिना तथ्य आरोप लगाना राहुल गांधी की फितरत: रविशंकर प्रसाद

राहुल पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल कोई भी बयान देने से पहले ना तो पढ़ते हैं ना लिखते हैं और ना ही अपना होमवर्क पूरी तरीके से करते हैं. रविशंकर ने कहा कि राहुल के हाल के बयानों से ऐसा लगता है जैसे उन्हें अभी भी राजनेता के तौर पर परिपक्व होने में बहुत वक्त बाकी है.

Advertisement
केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद

रोहित कुमार सिंह / सुरभि गुप्ता

  • पटना,
  • 24 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दो दिन पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी को गंगा जैसा पवित्र बताया था, वहीं दूसरी ओर ऐसे अनर्गल आरोप लगाने के लिए राहुल गांधी को भी जमकर लताड़ा था. शनिवार को एक बार फिर रविशंकर प्रसाद राहुल गांधी पर हमलावर नजर आए और आरोप लगाया कि राहुल गांधी को ऐसा लगता है मानो इस देश को चलाने का ठेका उनके या सिर्फ उनके परिवार वालों के पास है.

Advertisement

'आज तक' से खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरीके से हल्के किस्म की बयानबाजी करते हैं, उससे ऐसा लगता है उन्हें इस देश के बारे में कुछ जानकारी नहीं है. रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'क्या राहुल गांधी इस देश को समझते भी हैं? कितना समझते हैं राहुल गांधी इस देश को? राहुल के बयानों से ऐसा प्रतीत होता है मानो उनको लगता है इस देश को चलाने का ठेका उनके या उनके परिवार के पास है.'

राहुल पर तंज कसते हुए ने कहा कि राहुल कोई भी बयान देने से पहले ना तो पढ़ते हैं ना लिखते हैं और ना ही अपना होमवर्क पूरी तरीके से करते हैं. रविशंकर ने कहा कि राहुल के हाल के बयानों से ऐसा लगता है जैसे उन्हें अभी भी राजनेता के तौर पर परिपक्व होने में बहुत वक्त बाकी है. रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'बिना तथ्य के आरोप लगाना उनकी फितरत का हिस्सा बन गया है. उन्हें अभी परिपक्व होने में समय लगेगा.'

Advertisement

राहुल के आरोपों पर रविशंकर यह बोलने से भी नहीं रुके कि देश को गंभीरता से बिल्कुल नहीं लेता है. कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने के बाद रविशंकर ने यह भी कहा कि राहुल के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा भी भ्रष्टाचार की मिसाल बन गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »