केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार, पुलिसकर्मी घायल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले में चल रही एक गाड़ी पलट गई. मंत्री अश्विनी चौबे पटना जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में पुलिस की गाड़ी अपना संतुलन खो बैठी और डुमराव अनुमंडल के महिला नारायण पुर पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें गाड़ी में चल रहे पुलिस वाले बुरी तरह घायल हो गए हैं.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट

पुष्पेंद्र सिंह

  • बक्सर,
  • 15 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:35 PM IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले में चल रही एक गाड़ी पलट गई. पटना जाने के क्रम में केंद्रीय मंत्री का स्कॉट पुलिस दुर्घटनाग्रस्त हुई है. इस हादसे में कई पुलिस वाले घायल हैं. मंत्री ने पुलिस वालों को हॉस्पिटल पहुंचाया है. 

हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बक्सर से पटना जाने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में काफिले में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी कुशल हैं. घायल पुलिसकर्मियों एवं चालक को लेकर डुमराव सदर अस्पताल जा रहा हूं.

Advertisement

जारी हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी गड्डे में जा गिरी. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों के हथियार भी पानी में भीग गए हैं. 

कई पुलिसकर्मी घायल

जानकारी के मुताबिक बक्सर के सांसद और भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे बक्सर से पटना जा रहे थे. उनके काफिले में एक पुलिस की गाड़ी चल रही थी. बीच रास्ते में पुलिस की गाड़ी अपना संतुलन खो बैठी और डुमराव अनुमंडल के महिला नारायण पुर पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें गाड़ी में चल रहे पुलिस वाले बुरी तरह घायल हो गए हैं.

इलाज के लिए भेजे गए घायल पुलिसकर्मी

इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपनी इनोवा कार से घायल पुलिसकर्मियों को नजदीक के डुमराव हॉस्पिटल में तुरंत इलाज के लिए भेज दिया है.

Advertisement

मौन व्रत और उपवास पर बैठे थे केंद्रीय मंत्री

बता दें कि बीत दिन शनिवार को ही अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर के अंबेडकर चौक पर पिछले 24 घंटे से रखे मौन व्रत और उपवास को तोड़ा था. बक्सर में जूता सिलने का काम करने वाले मोची चंदन राम ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को दूध पिला कर उनका उपवास और मौन व्रत तुड़वाया था. 

इसके बाद वहां मौजूद सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. बक्सर में किसानों पर दर्ज FIR हर हाल में रद्द होनी चाहिए, किसानों को उनका हक मिलना चाहिए. अश्विनी चौबे ने कहा अगर ऐसा नहीं हुआ तो बिहार के हर जिले में जाकर अनशन और मौन व्रत रखूंगा. जनता बिहार की भ्रष्ट राजद, जनता दल यूनाइटेड, कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »