सुशील मोदी का तेजस्‍वी से सवाल- कैसे बने 750 करोड़ के मॉल के मालिक?

सुशील मोदी ने आगे कहा, क्या कोचर बंधुओं को टेंडर में हेराफेरी कर रेलवे के रांची और पुरी के दो होटल लम्बे समय की लीज पर नहीं दिया गया?

Advertisement
सुशील मोदी (फाइल) सुशील मोदी (फाइल)

रणविजय सिंह / सुजीत झा

  • पटना,
  • 16 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि पटना की 3 एकड़ जमीन पर उनके 750 करोड़ के अवैध तरीके से बन रहे मॉल के वे मालिक कैसे बने? आखिर कोचर बंधुओं ने तत्कालीन कम्पनी मामले के मंत्री प्रेम चन्द गुप्ता की कंपनी को लालू प्रसाद के रेलमंत्री रहते वह जमीन क्यों लिख दी थी?

Advertisement

सुशील मोदी ने आगे कहा, क्या कोचर बंधुओं को टेंडर में हेराफेरी कर रेलवे के रांची और पुरी के दो होटल लम्बे समय की लीज पर नहीं दिया गया? 10 साल बाद प्रेम चन्द गुप्ता की कंपनी डिलाइट मार्केटिंग प्रा. लि. ने आखिर कंपनी सहित करोड़ों की जमीन औने-पौने भाव में लालू परिवार को क्यों सौंप दी?

ने पटना में बयान जारी कर कहा कि, जब इस मामले को 2017 में हम लोगों ने पुख्ता प्रमाण और कागजात के साथ उठाया तो सीबीआई ने जांच के बाद आरोपों को सही पाकर एफआईआर दर्ज की. आयकर विभाग ने उस जमीन को जब्त कर लिया है और ईडी ने मनी लॉन्‍ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है. 

उन्होंने कहा कि अखबार की खबर को तोड़-मरोड़ कर प्रस्‍तुत कर रहा है. 2008 में शरद यादव के नेतृत्व में शिवानंद तिवारी और ललन सिंह ने इस मामले को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समक्ष उठाया था. विधान मंडल में हल्ला-हंगामा कर आरजेडी लालू परिवार के भ्रष्टाचार को छि‍पाना चाहती है. अगर उसे लग रहा है कि लालू प्रसाद को फंसाया गया है तो कोर्ट में जाना चाहिए.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »