बिहार में नई कैबिनेट पर माथापच्ची! RJD को मिलेंगे 17 मंत्रालय, कांग्रेस को मिल सकते हैं 4 मंत्री

बिहार में बीजेपी के साथ नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ सरकार बना ली है. जिसके बाद से राज्य में अब नई कैबिनेट को लेकर मंथन जारी है. बताया जा रहा है कि जेडीयू, आरजेडी को 17 मंत्रालय दे सकती है. इसके अलावा नीतीश अपने पुराने मंत्रियों को भी कैबिनेट में जगह देने का मन बना रहे हैं.

Advertisement
बिहार में नई कैबिनेट पर मंथन जारी है बिहार में नई कैबिनेट पर मंथन जारी है

aajtak.in

  • ,
  • 12 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

बिहार में नई सरकार में सीएम के रूप में जेडीयू के नीतीश कुमार तो उपमुख्यमंत्री के रूप में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव शपथ ले चुके हैं. ऐसे में अब बिहार की नई कैबिनेट को लेकर मंथन जारी है. माना जा रहा है कि 16 अगस्त को नीतीश-तेजस्वी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो सकता है. वहीं अब सरकार में शामिल सभी पार्टियों में विभागों को लेकर होड़ सी मची है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक जेडीयू ने आरजेडी के कोटे में 17 मंत्रालय देने का मन बना लिया है. तो दूसरी तरफ जेडीयू अपने पिछले सभी मंत्रियों को एक बार फिर पद देने का मन बना रही है. बताया जा रहा है कि आरजेडी ने कांग्रेस के लिए भी मंत्रिपद की मांग की है. आरजेडी ने कांग्रेस के लिए तकरीबन तीन से चार मंत्री पद मांगे हैं. ऐसे में बिहार में कांग्रेस के लिए यह खुशखबरी हो सकती है. 

वहीं विधानसभा स्पीकर को लेकर भी माथापच्ची जारी है. माना जा रहा है कि आरजेडी विधानसभा स्पीकर का पद भी अपने पाले में रखना चाहती है. बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन में इस बार छोटे-बड़े मिलाकर कुल सात दल शामिल हैं. वहीं सात दलों की ओर से 164 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी नीतीश कुमार ने राज्यपाल को मंगलवार को सौंपी थी. 

Advertisement

जिसके बाद माना जा रहा है कि बिहार की नई कैबिनेट में विभागों के बंटवारे में खींचतान भी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा जीतन राम मांझी मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर नाराज बताये जा रहे हैं. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ मंत्रियों की भी शपथ होनी चाहिए थी. मांझी अपने लिए दो मंत्रालय मांग रहे हैं.

बता दें कि नीतीश कुमार ने मंगलवार को बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ आने का ऐलान किया था. महागठबंधन में इस बार 7 पार्टियां शामिल हैं. बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं. यानी बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है. वहीं, नीतीश कुमार ने 164 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »