भारतीय सीमा में 400 मीटर अंदर घुसा नेपाली विमान, सुरक्षा एजेंसियां हैरान

भारतीय सीमा में एक बार फिर से नेपाल का विमान दाखिल हो गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं. बताया जा रहा है कि नेपाल का विमान भारतीय सीमा में 400 मीटर अंदर तक घुस आया था.

Advertisement
काफी देर तक मंडराता रहा नेपाली विमान. काफी देर तक मंडराता रहा नेपाली विमान.

अमितेश त्रिपाठी

  • महाराजगंज,
  • 17 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST
  • नेपाली विमान के आने से मचा हड़कंप
  • सीमा में 400 मीटर अंदर तक आ गया

भारतीय सीमा में एक बार फिर से नेपाल के विमान के दाखिल होने का मामला सामने आया है. इसके बाद से सशस्त्र सीमा बल समेत भारतीय सुरक्षाल एजेंसियां अलर्ट पर हैं. बताया जा रहा है कि नेपाल से सटे बिहार के महाराजगंज जिले के सोनौली कस्बे के ऊपर नेपाल का विमान काफी देर तक मंडराता रहा और थोड़ी देर वापस लौट गया. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के भैरहवा गौतम बुद्ध एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान वहां का एक विमान भारतीय सीमा में करीब 400 मीटर अंदर तक घुस आया. घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है. काफी देर तक भारतीय सीमा में मंडराने के बाद विमान वापस नेपाल लौट गया.

इस घटना के बाद भैरहवा स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट दर्शन धीमरे ने बताया कि खराब मौसम और लैंडिंग सिग्नल न मिलने से इस तरह की समस्या आती है. जब कभी उत्तर दिशा में मौसम खराब होता है तो प्लेन को लैंडिंग के लिए दक्षिण से आना होता है. विमान के सुरक्षित घुमाव के लिए भारतीय सीमा में जाना पड़ता है. ये तभी होता है जब मौसम खराब होता है.

ये भी पढ़ें-- अररिया: भारत-नेपाल बार्डर पर वैन में मिले 28 मानव कंकाल, SSB ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

वहीं, नेपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों का कहना है कि भैरहवा एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित लैंडिंग के लिए करीब 4 किमी का दायरा चाहिए. दक्षिण दिशा में महज तीन किलोमीटर दूरी पर ही भारत की सीमा पड़ती है, इसलिए मजबूरीवश विमान को भारतीय सीमा में प्रवेश करना पड़ता है. प्लेन का पायलट गोरखपुर, वाराणसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से परमिशन लेकर भारतीय एरिया में उड़ान करता है.

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब नेपाल का कोई विमान भारतीय सीमा में दाखिल हुआ हो. इससे पहले भी कई बार नेपाल के विमान भारतीय सीमा में आ जाते हैं. जैसे ही कोई विदेश विमान भारतीय सीमा में घुसता है तो रडार के जरिए उसकी जानकारी मिल जाती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »