किडनैप के बाद नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बगहा में एक नाबालिग लड़की को किडनैप पर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं, पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • ,
  • 10 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

बिहार के बगहा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. इतना ही नहीं आरोपियों ने वीडियो बनाया और उसे वायरल भी कर दिया. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. 

Advertisement

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 1 अक्टूबर की दोपहर उनकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ घर जा रही थी. तभी पहले से ही घात लगाए धुरेंद्र यादव व मूरत बीन ने उनकी बेटी को रास्ते से अगवा कर लिया और दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो दोनों फरार हो गए. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. 

किडनैप के बाद नाबालिग से से गैंगरेप 

पीड़िता की शिकातय पर पुलिस ने  274/23 धारा 376 व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद 164 के तहत मामला दर्ज कराया गया. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार सदमे में है. 

Advertisement

पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी 

इस मामले पर SDPO कुमार देवेंद्र ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने फौरन केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है. पीड़िता नाबालिग है, इसलिए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर इस मामले को स्पीड ट्रायल करवाने का प्रयास करेगी. जिससे उसे इंसाफ मिल सके. 

(रिपोर्ट- गिरीन्द्र पाण्डेय)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »