तेज प्रताप की शादी के लिए VIP मेहमानों को बांटे जा रहे हैं स्पेशल वेडिंग कार्ड

तेज प्रताप यादव ऐसे ही एक डिजाइनर शादी के कार्ड के साथ शनिवार रात पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के घर पहुंचें. तेज प्रताप ने जीतन राम मांझी को अपनी शादी में शामिल होने का न्योता दिया.

Advertisement
तेज प्रताप की शादी का डिजाइनर कार्ड तेज प्रताप की शादी का डिजाइनर कार्ड

सना जैदी / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 29 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय के साथ 12 मई को होनी है. इस शादी में खास मेहमानों को बुलाया जा रहा है. इसी वजह से तेज प्रताप की शादी के लिए दो तरह के निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे हैं.

एक निमंत्रण सफेद कार्ड पर लाल लिखाई का है, जो करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को बांटे जा रहे हैं, वहीं दूसरा डिज़ाइनर वेडिंग कार्ड है, जो अति विशिष्ट मेहमानों को निमंत्रण के तौर पर दिए जा रहे हैं. ऐसे ही एक डिजाइनर शादी के कार्ड के साथ शनिवार रात पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के घर पहुंचें. तेज प्रताप ने जीतन राम मांझी को अपनी शादी में शामिल होने का न्योता दिया.

Advertisement

यह डिजाइनर शादी का कार्ड नीले रंग का है, जो एक बॉक्स में बंद है. इस बॉक्स के अंदर निमंत्रण कार्ड के साथ-साथ बादाम और मिश्री का एक पैकेट भी है. शादी के कार्ड पर स्वागत करता के रूप में के छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नाम लिखा हुआ है, जबकि आकांक्षी के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का नाम है.

गौरतलब है कि 11 मई को मटकोर और हल्दी कलश का वैवाहिक कार्यक्रम होना है. जबकि 12 मई को पटना के वेटरनरी कॉलेज खेल मैदान में का आयोजन किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »