दिल्ली: AIIMS में भर्ती लालू की तबीयत में हो रहा सुधार, शाम तक जनरल वॉर्ड में हो सकते हैं शिफ्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जानने बुधवार को पटना के पारस अस्पताल पहुंचे थे. डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि लालू यादव के इलाज का हर खर्च बिहार सरकार उठाएगी.

Advertisement
दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव से हेमंत सोरेन ने मुलाकात की थी. दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव से हेमंत सोरेन ने मुलाकात की थी.

मिलन शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST
  • पीएम मोदी ने फोन कर जाना था हाल
  • बिहार सरकार उठाएगी लालू के इलाज का खर्च

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (AIIMS, Delhi) में भर्ती राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत में सुधार हो रहा है. एम्स के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. राजद के एक सूत्र ने बताया कि आज शाम तक लालू यादव को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लालू यादव को सिंगापुर ले जाने का कोई भी फैसला एम्स के डॉक्टरों से उचित परामर्श के बाद ही लिया जाएगा. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर लालू यादव सीढ़ियों से गिर गए थे. इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और कमर में भी चोट आई थी. 

Advertisement

रविवार को लालू एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर आ गए थे लेकिन सोमवार सुबह तड़के 3 बजे उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लालू को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है. 

हेमंत सोरेन और नीतीश कुमार ने लालू से की थी मुलाकात

बुधवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने लालू यादव की एक फोटो भी ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी. इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी लालू का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की. 

नीतीश ने लालू के जल्द ठीक होने की कामना की. सीएम नीतीश ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से पटना स्थित पारस अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना है. नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि लालू के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.

Advertisement

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर बात करके लालू यादव का हाल जाना था.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »