फैसले से पहले लालू ने इंटरव्यू में कहा था- 2G की तरह ही चारा घोटाला है जो हुआ ही नहीं

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बात करते हुए कहा, 'कल चारा घोटाले के एक मामले में फैसला आना है मगर मुझे कोई टेंशन नहीं है. मैं सदैव मुस्कुराता रहता हूं. मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है.

Advertisement
लालू प्रसाद यादव लालू प्रसाद यादव

रोहित / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 22 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर फैसला आ गया है.  सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें चारा घोटाले में दोषी करार दिया है. इस फैसले से ठीक एक दिन पहले पटना से रांची जाने के दौरान हवाई जहाज में लालू प्रसाद यादव ने आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. फैसले की टेंशन नहीं है.

Advertisement

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बात करते हुए कहा, 'कल चारा घोटाले के एक मामले में फैसला आना है मगर मुझे कोई टेंशन नहीं है. मैं सदैव मुस्कुराता रहता हूं. मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. जिस तरीके से 2जी घोटाले में साबित हो गया है कि कोई घोटाला हुआ ही नहीं उसी तरीके से चारा घोटाले का भी मामला है.'

लालू ने आगे कहा कि, '2जी मामले में सीएजी और BJP मिली हुई थी. सीएजी और बीजेपी ने झूठा केस करके कांग्रेस और डीएमके के नेताओं को 2जी केस में फंसाया. 2जी घोटाले मामले में माहौल बनाया और उनके प्रति घृणा का भाव बनाया और फिर सत्ता में आए. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा और मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के ऊपर भी व्यापम घोटाले का आरोप लगा मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई. बिहार में भी घोटाला पर घोटाला हो रहा है सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, जहां हाथ डालो घोटाला ही घोटाला है.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे खिलाफ चारा घोटाले मामले में कोई दम नहीं है. मुझे है और मेरी पार्टी और ज्यादा मजबूत हो रही है. अगर मगर सवाल कि मैं चिंता नहीं करता. मुझे उम्मीद और भरोसा है कि चारा घोटाले मामले में मैं बरी हो जाऊंगा.'

बीजेपी पर निशाना साधते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि,'बीजेपी जानती है कि लालू प्रसाद यादव को पब्लिक में नहीं हराया जा सकता है इसीलिए वह लोग कोर्ट का सहारा लेते हैं. भाजपा वाले कोर्ट को मिसलीड करते हैं और फर्जी मुकदमा दायर करके हम लोगों को फंसाते हैं. बीजेपी ने मुझे चारा घोटाले मामले में फंसाया है.

मामले पर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा, 'मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है. के तहत चारा घोटाले मामले में फंसाया गया है और हमें उम्मीद है कि हमें कोर्ट से न्याय मिलेगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »