नीतीश ने नहीं की तेजस्वी पर कार्रवाई तो विधानसभा नहीं चलने देंगे- सुशील मोदी

सरकार को चेतावनी देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव से सस्पेंड करने के अलावा नीतीश कुमार के पास और कोई विकल्प नहीं है. उनका कहना है कि आरजेडी तेजस्वी को बचाने पर अड़ी हुई है लेकिन उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है और उन्होंने अब कर बेनामी संपत्ति के मामले में सफाई नहीं दी है.

Advertisement
सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को दी चेतावनी सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को दी चेतावनी

सुजीत झा

  • पटना,
  • 23 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

बिहार में तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर राजनीति गर्म है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा है कि अब बिहार की राजनीति में डिप्टी सीएम तेजस्वी का इस्तीफा या उन्हें पद हटाया जाना एक बड़ा मुद्दा बन गया है. उन्होंने कहा कि कोई दागी नेता कैसे सीएम के पीछ बैठ सकता है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में बीजेपी इस मुद्दे को पूरे जोर-शोर से उठाने वाली है.

Advertisement

सुशील मोदी ने बताया कि 28 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से ठीक पहले बीजेपी ने चर्चा के लिए 26 जुलाई को एक बैठक भी बुलाई है. उन्होंने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर आरजेडी की ओर से अब तक सफाई नहीं दी गई है जबकि जेडीयू बार-बार तेजस्वी मामले पर सफाई मांग रही है.

विधानसभा सत्र से पहले सुशील मोदी ने कहा है कि जब तक आरजेडी अपने नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सफाई नहीं देती है तब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी. गठबंधन पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने है ऐसे में उनसे कोई उम्मीद करना बेकार है.   

सरकार को चेतावनी देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव से सस्पेंड करने के अलावा नीतीश कुमार के पास और कोई विकल्प नहीं है. उनका कहना है कि आरजेडी तेजस्वी को बचाने पर अड़ी हुई है लेकिन उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है और उन्होंने अब कर है.

Advertisement

शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से नीतीश कुमार की मुलाकात पर भी सुशील मोदी ने निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की ओर चार्जशीटेड हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफा नहीं ले सके तो वह तेजस्वी को इस्तीफा देने के लिए कैसे कह सकते हैं. सुशील ने आरोप लगाया कि दरअसल नीतीश कुमार उस दोराहे पर खड़े हैं जिसमें एक रास्ता नैतिकता तो दूसरा भ्रष्टाचारियों के संरक्षण की ओर जाता है, अब यह नीतीश कुमार तो तय करना है कि उन्हें किस रास्ते पर आगे बढ़ना है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »