सोने की सबसे बड़ी लूट को अंजाम देने वाले हनी सिंह को गोलियों से किया छलनी, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

बिहार के हाजीपुर में साल 2019 में सोने की सबसे बड़ी लूट के मास्टरमाइंड हनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मर्डर की ये पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मृतक हनी सिंह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था. उसने मुथूट फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर करीब 56 किलो सोना लूटा था.

Advertisement
सोना लूट कांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या सोना लूट कांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या

संदीप आनंद

  • हाजीपुर,
  • 11 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

देश की सबसे बड़ी सोने की लूट को अंजाम देने वाले आरोपी की बिहार के हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी हनी सिंह को पटना से सटे हाजीपुर में अपराधियों ने बीच सड़क पर गोलियों से छलनी कर दिया. हत्या की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

हनी सिंह साल 2019 में हाजीपुर में हुए देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी था और हाल ही में जेल से बाहर आया था. हत्या से पहले के सीसीटीवी फुटेज में हनी सिंह नाम हाजीपुर के चौहट्टा के पास सड़क किनारे किसी का इंतजार करता हुआ नजर आ रहा था. 

Advertisement

इसी बीच 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. आरोपी हनी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि हनी सिंह उस वक्त सुर्खियों में आया था जब बिहार के हाजीपुर में देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड को अंजाम दिया गया था. 

लुटेरे करीब 56 किलो सोना लेकर फरार हो गए था. इस मामले में हनी सिंह कई सालों से जेल में था और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था.

कैसे हुई थी सोने की सबसे बड़ी चोरी

साल 2019 में 23 नवंबर को 6-7 की संख्या में आए अपराधियों ने हाजीपुर में मुथूट फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर वहां के कर्मचारियों को बंधक बना लिय था. इसके बाद बदमाशों ने 55 किलो 700 ग्राम सोने को लूट लिया जिसकी बाजार में कीमत उस वक्त 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी. ये उस वक्त देश में सोने की सबसे बड़ी चोरी थी.

Advertisement

अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम देने के लिए फाइनेंस कंपनी के गार्ड से भी मारपीट की थी. अपराधियों ने वहां मौजूद ग्राहकों को भी नहीं छोड़ा था. इस बड़ी लूटी की पूरी वारदात को सिर्फ 20 मिनट में अंजाम दिया गया था. हैरानी की बात ये थी कि फाइनेंस कंपनी के ब्रांच से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस थाना था लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »