बिहारः हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, युवती को ऐसे लगाया चूना

बिहार में शातिरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को चपत लगा दी. इतना ही नहीं, उन्होंने नियुक्त की जानकारी पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेज दी. हालांकि पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुजीत झा

  • पटना,
  • 11 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST
  • पीए की बहाली की फर्जी वैकेंसी निकाली
  • डिप्टी रजिस्ट्रार के बयान पर FIR दर्ज

बिहार की राजधानी पटना में शातिरों ने हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को चूना लगा दिया. जालसाजों ने पटना हाईकोर्ट में पीए की बहाली की फर्जी वैकेंसी निकाली और एक छात्रा को बकायदा नियुक्ति पत्र भेज दिया. इसका खुलासा तब हुआ, जब मुंगेर से युवती अपना नियुक्ति पत्र लेकर पटना हाईकोर्ट में ज्वॉइनिंग के लिए पहुंची. बता दें कि छात्रा का नाम दीक्षा कुमारी है. शातिरों ने छात्रा की नियुक्ति की जानकारी स्पीड पोस्ट से पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेज दी. स्पीड पोस्ट मिलने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि आखिर कोई वैकेंसी नहीं निकली तो फिर नियुक्ति पत्र कहां से आ गया.

Advertisement

पटना हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार जयकुमार सिंह के लिखित बयान पर कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस अब छात्रा से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करेगी. FIR में कहा गया है कि पीए की नियुक्ति के लिए जो नियुक्ति पत्र स्पीड पोस्ट से मिला है, उस पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के फर्जी साइन हैं.

FIR में हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार जयकुमार ने दीक्षा का मेडिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट और आचरण प्रमाण पत्र की भी जिक्र किया है. मेडिकल रिपोर्ट मुंगेर के सिविल सर्जन कार्यालय से जारी की है. जबकि कैरेक्टर सर्टिफिकेट मुंगेर के एसपी ऑफिसर से बनाया गया है. 

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब शातिरों ने हाईकोर्ट को निशाना बनाया हो. इससे पहले भी हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर शातिरों ने फर्जीवाड़ा किया है. जिसका मामला कोतवाली थाने में दर्ज है. फिलहाल पुलिस इस केस की जांच-पड़ताल में जुट गई है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »