RJD के पूर्व विधायक के बेटे की दबंगई से बैंक में लगा ताला

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंककर्मी लालू यादव से इतने परेशान हुए कि उन्होंने मंगलवार को ब्रांच पर ताला जड़ दिया. बैंक ने लालू यादव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुजीत झा

  • पटना,
  • 26 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया इलाके में लालू यादव की दबंगई की हनक इस कदर है कि एक बैंक में ताला लग गया. दरअसल यह लालू यादव आरजेडी के पूर्व विधायक का बेटा है, जिसकी दबंगई की वजह से एक बैंक को इलाके में स्थित अपनी ब्रांच ही बंद करनी पड़ी.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंककर्मी लालू यादव से इतने परेशान हुए कि उन्होंने मंगलवार को ब्रांच पर ताला जड़ दिया. बैंक ने भी दर्ज कराई है.

Advertisement

पुलिस घटना की जांच में लगी है, लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान अचानक बैंक के बंद होने से आम लोग को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के मुताबिक इलाके के पूर्व राजद विधायक लक्ष्मी नारायण यादव के पुत्र की दबंगई से बैंककर्मी काफी परेशान थे. उन्होंने प्रशासन से विधायक पुत्र से बचाने की गुहार लगाई है.

बताया जा रहा है कि इलाके में असामाजिक तत्वों के साथ सांठ-गांठ कर लोगों को परेशान करने वाले विधायक पुत्र से इलाके के आम नागरिक भी काफी परेशान हैं. बैंककर्मियों के अनुसार कुछ ही दिन पहले विधायक पुत्र ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चिरैया शाखा में घुसकर बैंककर्मियों के साथ गाली गलौज की और मारपीट की. बैंककर्मियों की मानें तो विधायक पुत्र बैंक में बाढ़ राहत के लिए आई राशि अपने चहेते लोगों के खाते में ट्रांसफर करवाना चाहता था. इसी को लेकर उसने बैंककर्मियों के साथ मारपीट की.

Advertisement

बैंक के रिजनल मैनेजर पंकज झा का कहना है, "बैंककर्मी उससे काफी परेशान हैं. कोई मैनेजर वहां रहना नहीं चाहता. कितने लोगों ने ट्रांसफर करवा लिया."

रिजनल मैनेजर और अन्य बैंककर्मी इस शिकायत को लेकर बिहार के डीजीपी से भी मिले. विवाद के बाद बैंककर्मियों ने मंगलवार से अगले तीन दिनों के

लिए बैंक ही बंद करने का फैसला कर लिया, लेकिन इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »