'शराब कांड के लिए कौन जिम्मेदार?', चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की

चिराग पासवान ने शराब पीने से हुई मौतों को हत्या बताते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने तक की मांग की है. चिराग पासवान ने कहा, "नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की जानी चाहिए? मैं उन पर कोई कानून के उल्लंघन का नहीं बल्कि छपरा में हुई हत्याओं का दोषी होने का आरोप लगा रहा हूं."

Advertisement
नीतीश कुमार पर चिराग पासवान ने साधा निशाना नीतीश कुमार पर चिराग पासवान ने साधा निशाना

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 17 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:28 AM IST

लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के सुप्रीमो और सांसद चिराग पासवान ने छपरा जहरीली मौत के मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने मौतों को हत्या बताते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने तक की मांग की है. चिराग पासवान ने कहा, "नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की जानी चाहिए? मैं उन पर कोई कानून के उल्लंघन का नहीं बल्कि छपरा में हुई हत्याओं का दोषी होने का आरोप लगा रहा हूं." 

Advertisement

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर उनकी "पीएगा तो मरेगा" टिप्पणियों के लिए हमला किया और कहा कि यह जहरीली शराब की घटना में कई मौतों के बावजूद नीतीश कुमार के अहंकार को उजागर करता है. मुझे विश्वास है कि किसी भी राज्य का कोई भी मुख्यमंत्री राज्य के लोगों के लिए इस तरह की असंवेदनशील और शर्मनाक टिप्पणी नहीं करेगा. यह नीतीश कुमार का अहंकार है जो इस मामले में दिखाई दे रहा है. 

पासवान ने कहा कि अगर बिहार में मद्यनिषेध कानून को ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है तो इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए? क्या नीतीश कुमार को इसके लिए जिम्मेदार नहीं होना चाहिए?' उन्होंने आगे कहा कि वह उन लोगों के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे, जिन्होंने जहरीली शराब त्रासदी में अपनी जान गंवाई है और फिर राज्यपाल से मिलेंगे और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेंगे.

Advertisement

बिहार में शराब पीने से 65 लोगों की मौत

बता दें कि बिहार में जहरीली शराब पीने से अबतक 65 लोगों की मौत हो चुकी है. छपरा में सबसे ज्यादा 60 लोगों की जान जहरीली शराब पीने से गई है. इसके अलावा सीवान में 4 और अब बेगूसराय में एक शख्स की मौत हुई है. हालांकि बेगूसराय में जिस शख्स की मौत हुई है, वो दिल्ली से शराब लेकर गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »