नीतीश का पलटवार- 'मीडिया के डार्लिंग हैं लालू, जो कहेंगे-वो छपेगा'

मीडिया पर आरोप लगाते हुए नीतीश ने कहा कि चैनलों ने अपने आप ही इस खबर को चलाया हमसे किसी ने पूछा तक नहीं और खुद ही अब कहानी बनाने में लगे हैं. असल में मीडिया अनुमान नहीं लगा पाने की खीज जेडीयू और बीजेपी के रिश्ते पर उतर रही है.

Advertisement
मंत्रिमंडल में शामिल होने पर दी सफाई मंत्रिमंडल में शामिल होने पर दी सफाई

सुजीत झा

  • पटना,
  • 04 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

जेडीयू को कैबिनेट विस्तार में शामिल न करने पर बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है कि मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने पर कोई बातचीत ही नहीं हुई थी.  उन्होंने कहा कि मीडिया मंत्रिमंडल विस्तार का अनुमान लगाने में फेल हो गई और ठीकरा कहीं और फोड़ रही है. नीतीश ने कहा कि जेडीयू के मंत्रिमंडल में शामिल करने की जब कोई बात ही नहीं हुई फिर इस पर चर्चा क्यों की जा रही है.

Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री लोक संवाद कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी की ओर से  जेडीयू को दरकिनार करने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि मीडिया में ही ये खबर थी जेडीयू मंत्रिमंडल में शामिल हो रही है जबकि हमारी और बीजेपी की इस विषय पर कोई बातचीत भी नहीं हुई.  उन्होंने यहां तक कहा कि इस विषय़ में हमारी सोच भी नहीं थी.

मीडिया पर आरोप लगाते हुए नीतीश ने कहा कि चैनलों ने हमसे किसी ने पूछा तक नहीं और खुद ही अब कहानी बनाने में लगे हैं. असल में मीडिया अनुमान नहीं लगा पाने की खीज जेडीयू और बीजेपी के रिश्ते पर उतर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास पर दोनों पार्टियां गंभीर हैं केन्द्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर बिहार का तेजी से विकास करेंगे, इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए.

Advertisement

मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने की खबर पर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लगातार हमलों से आहत नीतीश कुमार ने कहा कि वह तो हैं वो जो भी कहेंगे वो छपेगा और इसमें डार्लिंग को मौका मिल गया. लालू पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि कैसे-कैसे अपमानजनक और कटु शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, मैं सब देख रहा हूं लेकिन मेरी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं है. उन्होंने खुद ही कहा कि 26 जुलाई को बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने का निर्णय कुदरत की देन है उसमें कोई बात पहले से तय नहीं थी. सबकुछ अचानक हुआ,  लेकिन जो हुआ अच्छा ही हुआ. नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि जेडीयू के बारे में कुछ भी खबर देने से पहले हमसे पूछ लें तो ज्यादा बेहतर होगा.

 

कांग्रेस को पॉकेट में रखना चाहते हैं लालू

नीतीश ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव कांग्रेस को अपने पॉकेट में रखना चाहते हैं, इसलिए वो जनता दल यूनाइटेड पर कांग्रेस तोडने का आरोप लगा रहे हैं. लालू प्रसाद यादव चाहते है कि कांग्रेस डिमोरलाईज होकर हमेशा उनकी पॉकेट में रहे, इसलिए वो कांग्रेस आलाकमान को घबराहट में रखना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आरजेडी की रैली को लेकर लालू प्रसाद यादव काफी प्रसन्नता दिखा रहें है, लेकिन 27 अगस्त की रैली की हकीकत क्या थी उसकी फोटो शॉपिंग सामने आ गई. उन्होंने रैली पर तंज कसते हुए कहा कि वो रैली नहीं, बल्कि पारिवारिक उत्सव था.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »