तेजस्वी का आरोप- लालू को फंसाने के लिए हुआ CBI का इस्तेमाल

सीबीआई में चल रहे संग्राम को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है.

Advertisement
तेजस्‍वी यादव (ट्वीटर ) तेजस्‍वी यादव (ट्वीटर )

दीपक कुमार / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 26 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर  निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति साजिश के तहत सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को फंसा रहे हैं.

आज तक से खास बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 2019 लोकसभा चुनाव से पहले सीबीआई का इस्तेमाल करके फंसाया और जेल भेजा गया.

Advertisement

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में मचे बवाल को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरीके से पिछले कुछ दिनों से यह विवाद चल रहा है उससे जांच एजेंसी की साख पर बट्टा लगा है. तेजस्वी ने आगे कहा कि लोगों का विश्वास इस संस्था पर से खत्म हो गया है.

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाह की तरह सरकार चला रहे हैं और एक-एक करके देश के सभी प्रतिष्ठित संस्थानों को तबाह किया जा रहा है. आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में सीबीआई निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही है और उसके ऊपर काफी दबाव है.

वहीं तेजस्वी ने 2,500 करोड रुपये के सृजन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि क्या जांच एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने इस घोटाले में नीतीश कुमार को इसलिए बचाया था कि वह महागठबंधन को छोड़कर दोबारा NDA में जा सके ? तेजस्वी ने कहा कि इस बड़े घोटाले में अब तक एक भी मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »