बेगूसरायः प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की 8 मूर्तियां चोरी

बिहार के बेगूसराय जिले के बरारी थाना क्षेत्र स्थित एक प्राचीन मंदिर से चोर अष्टधातु की आठ कीमती और पुरानी मूर्तियां चुरा ले गए. चोरी गई मूर्तियों की कमीत लाखों रुपये में आंकी गई है.

Advertisement

aajtak.in

  • बेगूसराय,
  • 12 सितंबर 2014,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

बिहार के बेगूसराय जिले के बरारी थाना क्षेत्र स्थित एक प्राचीन मंदिर से चोर अष्टधातु की आठ कीमती और पुरानी मूर्तियां चुरा ले गए. चोरी गई मूर्तियों की कमीत लाखों रुपये में आंकी गई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शिवजी नगर स्थित मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, राधा, कृष्ण तथा हनुमान की अष्टधातु की काफी प्राचीन मूर्तियां थीं. पुजारी रामेश्वर दास के मुताबिक, प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी रात को भगवान को भोग लगाने के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर सोने चले गए थे.

Advertisement

चोर रात को मंदिर में सीढ़ी लगाकर मंदिर परिसर में घुस गए और मूर्तियों की चोरी कर फरार हो गए.

पुलिस के अनुसार, पुजारी के बयान के आधार पर संबंधित थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. मूर्तियों को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »