राफेल डील पर मोदी का बचाव करते-करते राहुल को 'नाली का कीड़ा' कह गए मंत्री

बीजेपी से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सासाराम में मीडियो से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मेंटल स्किजोफ्रेनिया बीमारी का शिकार और नाली का कीड़ा बताया. साथ ही उन्होंने लालू यादव को भी निशाने पर लिया. उन्होंने विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन को ठगबंधन करार दिया.

Advertisement
मंत्री अश्विनी चौबे (फोटो-gettyimages) मंत्री अश्विनी चौबे (फोटो-gettyimages)

राहुल झारिया / रोहित कुमार सिंह

  • सासाराम ,
  • 01 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. बिहार के सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को मेंटल स्किजोफ्रेनिया बीमारी का शिकार और नाली का कीड़ा बताया.

राहुल गांधी को लेकर स्किजोफ्रेनिया बीमारी का विश्लेषण करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि यह ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति दूसरे को पागल समझता है, लेकिन खुद वह क्या है उसे नहीं समझ में आता.

Advertisement

पर तंज कसते हुए अश्वनी चौबे ने कहा कि वह अपने आपको विद्वान, गुणवान, ज्ञानवान और चरित्रवान समझते हैं. कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार पर राफेल विमान घोटाले के आरोप लगाए जाने के मामले का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को झूठा कहते हैं जो काफी निंदनीय है.

केद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि राफेल विमान डील को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर कीचड़ फेंक रहे हैं और उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी का आकार गगन के जैसा है जबकि, राहुल गांधी का नाली के कीड़े जैसा.

वहीं, दूसरी तरफ चौबे ने आरजेडी सुप्रीमो और उनके परिवार को लेकर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरीके से लालू परिवार ने पशुओं का चारा खाया और गरीबों का पैसा लूटा. उसका खामियाजा उन्हें जीवनभर जेल में रहकर भुगतना पड़ेगा.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी भ्रष्टाचार की जननी है और बिहार में यह गठबंधन या फिर राष्ट्रीय स्तर पर बन रहा महागठबंधन दरअसल एक ठगबंधन है. जिससे देश की जनता 2019 लोकसभा चुनाव में पूरी तरीके से नकार देगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »