शराबबंदी के बाद नीतीश का दहेज विरोधी अभियान भी दिखा रहा है रंग

शराबबंदी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दहेज विरोधी अभियान भी रंग दिखाने लगा है.

Advertisement
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सुजीत झा

  • सिवान,
  • 16 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

शराबबंदी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दहेज विरोधी अभियान भी रंग दिखाने लगा है. दुल्हन ने दहेज के लोभी दूल्हे के परिवार को ऐसा सबक सिखाया कि मिसाल बन गई. दहेज के कारण शादी से 5 दिन पहले फोन पर स्पोर्ट बाइक और एक लाख नगद रुपये की मांग दूल्हे की तरफ से की गई तब दुल्हन ने ही शादी से साफ इंकार कर दिया. दुल्हन ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि जो दहेज की मांग करें उसके घर शादी नहीं करनी चाहिए. लिहाजा वो ऐसे लड़के से कभी शादी नहीं करेगी जो दहेज की मांग करता है.

Advertisement

दरअसल सिवान जिले के बड़हरिया थाना के बभनबारा गांव की 20 वर्षीय सबिता शादी गोपालगंज के मीरगंज निवासी बच्चा भगत के बेटे राजन कुमार से तय हुई थी. तय कार्यक्रम के मुताबिक 12 अप्रैल को तिलक और रविवार 16 अप्रैल को शादी की तिथि तय थी. लेकिन दूल्हे की तरफ से तिलक से एक दिन पहले फोन कर दहेज की मांग कर दी गई साथ में ये धमकी दी गई कि अगर दहेज नहीं दिया तो बेटी को प्रताड़ित करेंगे.

गौरतलब है कि बिहार के ने राज्य में शराबबंदी के बाद दहेज प्रथा के खिलाफ भी मुहिम छेड़ दी है. उन्होंने अपने इस नए अभियान में लोगों को दहेज न लेने और न देने की बात करते हैं और जो दहेज लेता है उसका सामाजिक बहिष्कार की भी बात करते हैं. नीतीश कुमार ने खुद कहा कि जिस शादी में दहेज लिया या दिया जायेगा उस शादी में वो नहीं जायेंगे. उन्होंने यही संदेश जनता को भी दिया है.

Advertisement

आपको बता दें कि ऐसी बात नहीं है कि सबिता के परिवार वालों ने दहेज की तैयारी नहीं की थी. सबिता के दादा राजकुमार प्रसाद के मुताबिक 12 को तिलक और 16 को शादी तय थी. दहेज़ में एक बाइक देने की बात थी खरीदने के लिए वो सिवान भी गए थे तभी उन्हें फोन कर सूचना दी गई कि दहेज़ में स्पोर्ट बाइक चाहिए जिसकी कीमत 95 हजार रुपये है और एक लाख रुपये नकद चाहिए. सबिता ने मांग सुनते ही साहस दिखाते हुए न सिर्फ दहेज देने से इनकार किया बल्कि शादी से ही मना कर दिया.

में पूर्ण शराबबंदी कर पहले ही महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं अब उनकी नई मुहिम दहेज प्रथा को खत्म करने में भी महिलाएं आगे आ रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »