'आज तक' इंपैक्ट: बिहार के साइंस टॉपर्स सौरभ श्रेष्ठ और राहुल का रिजल्ट रद्द, रूबी को एक हफ्ते का समय

टॉपर्स की समझ और ज्ञान को लेकर 'आज तक' के खुलासे के बाद परीक्षा समिति ने सभी 14 टॉपर्स को शुक्रवार को इंटरव्यू के लिए बोर्ड कार्यालय बुलाया था. इसमें आर्ट्स टॉपर रूबी राय को छोड़कर सभी 13 टॉपर पहुंचे थे.

Advertisement
रूबी राय और सौरभ श्रेष्ठ रूबी राय और सौरभ श्रेष्ठ

स्‍वपनल सोनल / कुमार अभिषेक

  • पटना,
  • 04 जून 2016,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर्स विवाद के बाद साइंस टॉपर सौरभ श्रेष्ठ और राहुल कुमार का रिजल्ट रद्द कर दिया गया है. इसके साथ ही बोर्ड ने शनिवार को विष्णुदेव राय कॉलेज की मान्यता भी निलंबित कर दी है. जबकि आर्ट्स टॉपर रूबी राय को फिर से टेस्ट देने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया गया है.

गौरतलब है कि टॉपर्स की समझ और ज्ञान को लेकर के बाद परीक्षा समिति ने सभी 14 टॉपर्स को शुक्रवार को इंटरव्यू के लिए बोर्ड कार्यालय बुलाया था. इसमें आर्ट्स टॉपर रूबी राय को छोड़कर सभी 13 टॉपर पहुंचे थे. रूबी ने तबीयत खराब होने को लेकर आवेदन दिया था और इंटरव्यू से छूट की मांग की थी.

Advertisement

13 में 11 टॉपर इंटरव्यू में पास
शनिवार को प्रेस विज्ञप्त‍ि के जरिए बोर्ड ने जानकारी दी कि शुक्रवार के इंटरव्यू में 13 में से 11 को पास कर दिया गया. बोर्ड ने विज्ञप्ति‍ में लिखा है, 'शीर्ष 13 परीक्षार्थ‍ियों में से 11 को शीर्ष योग्य पाया गया है एवं शीर्ष 2 सौरभ श्रेष्ठ रोलकोड 33014 क्रमांक 10542 और राहुल कुमार रोलकोड 33014 क्रमांक 10434 को अप टू मार्क नहीं होने के कारण परीक्षाफल रद्द करने का निर्णय लिया गया है.'

हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टि‍स करेंगे जांच
इसके साथ ही बोर्ड ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन करने का भी निर्णय किया है. परीक्षा समिति ने वैशाली स्थ‍ित विष्णुदेव राय कॉलेज को समिति द्वारा प्रदत्त कॉलेज कोड को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Advertisement

रूबी के लिए एक मौका और
विज्ञप्ति‍ में लिखा गया है कि बोर्ड ने आर्ट्स की टॉप रूबी राय रोलकोड 33014 क्रमांक 30021 को नैसर्गिक न्याय के तहत अपना पक्ष रखने के लिए फिर से एक अवसर दिया है.

साइंस टॉपर्स की लिस्ट-
1. लोक चंद्रा - बीएन इंटर कॉलेज, भापटीआही, सुपौल. कुल अंक- 428

1. अशुंमन मस्करा - एमआरजेडीआई कॉलेज बिशुनपुरा, बेगूसराय. कुल अंक- 426

1. सौरव श्रेष्ठ - वीआर कॉलेज कीरतपुर, राजाराम भगवानपुर वैशाली. कुल अंक- 426

2. अंकित राज- आरपी कॉलेज, दतियाना, पटना. कुल अंक- 425

3. राहुल कुमार- वीआर कॉलेज कीरतपुर राजाराम भगवानपुर. कुल अंक- 423

4. हर्ष कांत - केटीएस कॉलेज, सलेमपुर, बिहारशरीफ, नालंदा. कुल अंक- 422

4. महिमा मनी - महिला कॉलेज, भभुआ, कैमूर. कुल अंक- 422

5. अभिषेक कुमार - केएलएस कॉलेज, नवादा. कुल अंक- 420

आर्ट्स टॉपर्स की लिस्ट-
1. रूबी राय - वीआर कॉलेज कीरतपुर राजाराम, भगवानपुर, वैशाली. कुल अंक- 444

2. कीर्ति भारती - शारदा जीके कॉलेज, महेशखूंट, खगड़िया. कुल अंक- 408

3. खुशबू कुमारी - एसयूके प्लस 2 स्कूल, प्रतापगंज, सुपौल. कुल अंक- 401

4. तयब्बा परवीन - डीसी इंटर कॉलेज एस बख्तियारपुर, सहरसा. कुल अंक- 398

5. तसनीम जहां - जेएनकेटी प्लस 2 स्कूल, खगड़िया. कुल अंक- 395

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »