बदलते दौर की क्रिएटिव पीढ़ी के लिए OPPO Reno16 का नया अनुभव

Impact Feature

OPPO Reno16 Series कैमरा, AI और स्मार्ट कनेक्टिविटी के जरिए शूटिंग से लेकर एडिटिंग और शेयरिंग तक रोजमर्रा की क्रिएटिविटी को आसान बनाने पर फोकस करती है।

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST
  • 50MP कैमरा सिस्टम के साथ फोटो, पोर्ट्रेट और 4K 60fps HDR वीडियो का सपोर्ट
  • AI Remix Collage, AI Mind Space और AI Mind Pilot जैसे स्मार्ट फीचर्स
  • O+ Connect से OPPO स्मार्टफोन, Windows PC और iPhone के बीच आसान फाइल शेयरिंग

आजकल क्रिएटिविटी किसी खास मौके का इंतज़ार नहीं करती। दोस्तों के साथ की एक शाम हो, कॉलेज की मस्ती हो, पहली नौकरी का पहला दिन हो या त्योहारों की रौनक, हर पल आज एक कहानी बन जाता है, जिसे लोग कैमरे में कैद करके दुनिया के साथ बांटना चाहते हैं। और यह कहानी सिर्फ इन्फ्लुएंसर्स की नहीं, बल्कि हर उस स्टूडेंट, यंग प्रोफेशनल और परिवार की है जो अपनी ज़िंदगी के पल खुद जीते और गढ़ते हैं।

Advertisement

आज क्रिएटिविटी की कसौटी भी बदल चुकी है, परफेक्ट पल से ज़्यादा असली पल पसंद किए जाते हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी का काम कहानी की जगह लेना नहीं, बल्कि उसे और बेहतर बनाना है।

OPPO की सोच: टेक्नोलॉजी क्रिएटिविटी को दिशा दे, उसे रोके नहीं

 

OPPO का मानना है कि टेक्नोलॉजी क्रिएटिविटी को परिभाषित नहीं करती, बल्कि उसे संभव बनाती है। कंपनी के मुताबिक क्रिएटिविटी किसी खास वर्ग की नहीं, बल्कि हर किसी की है। इनोवेशन का मकसद कहानी कहने के रास्ते की रुकावटों को दूर करना होना चाहिए, ताकि स्मार्टफोन लोगों को पल में जीते हुए भी उसे कैद करने में मदद करें, यानी टेक्नोलॉजी लोगों को उनकी सच्ची पहचान के साथ खुद को अभिव्यक्त करने का भरोसा दे।

OPPO Reno सीरीज़: OPPO की ग्रोथ स्टोरी की रीढ़

OPPO इंडिया की प्रोडक्ट और ग्रोथ स्ट्रैटेजी में OPPO Reno सीरीज़ का बेहद अहम स्थान है। हर नई जनरेशन के साथ Reno Series ने बदलती उपभोक्ता ज़रूरतों के मुताबिक खुद को भी लगातार बेहतर बनाया है। बेहतर मोबाइल फोटोग्राफी से लेकर ऐसे स्मार्ट अनुभवों तक, जो रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाते हैं, Reno Series ने हमेशा इस बात पर ज़ोर दिया है कि तकनीक लोगों की ज़िंदगी को आसान बनाए।

Advertisement

यह सीरीज़ मास और प्रीमियम सेगमेंट के बीच एक पुल का काम करती है और भारत में OPPO के सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले पोर्टफोलियो में से एक रही है। OPPO Reno सीरीज़ ने हमेशा एडवांस इमेजिंग, AI एक्सपीरियंस और डिज़ाइन को एक बड़े दायरे तक पहुंचाया है, खासकर उन युवा उपभोक्ताओं तक जो फ्लैगशिप सेगमेंट में गए बिना प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।

हर नई जनरेशन के साथ OPPO Reno सीरीज़ ने मोबाइल फोटोग्राफी को नए सिरे से गढ़ा है, कैमरा इनोवेशन, AI-पावर्ड इमेजिंग और दिनभर चलने वाली परफॉर्मेंस के दम पर प्रो-लेवल कंटेंट क्रिएशन को हर किसी के लिए आसान बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि OPPO Reno यूज़र्स AI कैमरा और एडिटिंग फीचर्स को सबसे ज़्यादा इस्तेमाल करने वालों में शामिल हैं। आज की बेबाक और सच्ची पीढ़ी के लिए OPPO Reno सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है, जिसमें "ट्रैवल और क्रिएटिविटी" एक सांझा धागे की तरह जुड़े हैं।

OPPO Reno16 Series: हर दिन की क्रिएटिविटी को आसान बनाने के लिए

आज स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं रह गया है। लोग इन्हीं से ट्रैवल व्लॉग बनाते हैं, सोशल मीडिया के लिए रील्स शूट करते हैं, अपने छोटे बिज़नेस के लिए प्रोडक्ट फोटो क्लिक करते हैं और रोज़मर्रा की यादों को सहेजते हैं। इसी बदलती लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए OPPO ने Reno16 Series को डिज़ाइन किया है, ताकि कंटेंट क्रिएशन का पूरा सफर-कैप्चर करने से लेकर एडिट करने और शेयर करने तक-एक ही डिवाइस पर आसान हो सके।

Advertisement

Reno16 Series में 50MP Main Camera, 50MP 3.5x Telephoto Camera, 50MP Ultra-Wide Camera और 50MP Ultra-Wide Selfie Camera दिया गया है। चाहे किसी ट्रिप पर खूबसूरत नज़ारे कैद करने हों, पोर्ट्रेट क्लिक करने हों, 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्ड करनी हो या दूर मौजूद किसी दृश्य को 120x Zoom के साथ कैप्चर करना हो, यह कैमरा सिस्टम हर मौके के अनुसार खुद को आसानी से ढाल लेता है। वहीं इसका स्लिम और प्रीमियम डिज़ाइन इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में भी बेहद आरामदायक बनाता है।

सिर्फ कैमरा ही नहीं, Reno16 Series का अनुभव इसके सॉफ्टवेयर के साथ और भी बेहतर हो जाता है। ColorOS 16 के साथ मिलने वाला AI Remix Collage कुछ ही टैप में Motion Photos, वीडियो और AI Stickers को आकर्षक कोलाज या शॉर्ट वीडियो में बदल देता है। AI Mind Space ज़रूरी जानकारी को व्यवस्थित रखने में मदद करता है, जबकि AI Mind Pilot रोज़मर्रा के कई कामों को आसान बनाता है। वहीं O+ Connect की मदद से OPPO स्मार्टफोन, Windows PC और iPhone के बीच फाइल शेयर करना भी बेहद आसान हो जाता है।

इन फीचर्स का असली फायदा रोज़मर्रा की ज़िंदगी में दिखाई देता है। अगर आप ट्रैवल करना पसंद करते हैं, तो दिनभर की तस्वीरों और वीडियो को AI Remix Collage की मदद से कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर शेयर करने लायक स्टोरी में बदला जा सकता है। अगर आप अपना छोटा ऑनलाइन बिज़नेस चलाते हैं, तो प्रोडक्ट की तस्वीरें क्लिक करने, वीडियो बनाने और उन्हें तुरंत लैपटॉप पर भेजकर एडिट करने का पूरा काम एक सहज अनुभव बन जाता है। वहीं ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स के लिए मीटिंग नोट्स व्यवस्थित रखना, प्रेज़ेंटेशन फाइल्स अलग-अलग डिवाइसेज़ पर ट्रांसफर करना और दिन खत्म होने के बाद परिवार के साथ बिताए खास पलों को शानदार तस्वीरों और वीडियो में कैद करना-सब कुछ एक ही डिवाइस पर बिना किसी रुकावट के संभव हो जाता है।

Advertisement

यही Reno16 Series को अलग बनाता है। इसकी खासियत सिर्फ इसके कैमरे, सॉफ्टवेयर या किसी एक फीचर में नहीं, बल्कि इस बात में है कि ये सभी मिलकर एक ऐसा अनुभव देते हैं जो यूज़र की रोज़मर्रा की ज़रूरतों के साथ सहज रूप से जुड़ जाता है। यही OPPO की सोच भी है-ऐसी तकनीक तैयार करना जो सिर्फ नई न हो, बल्कि लोगों के लिए वास्तव में उपयोगी भी हो।

अस्वीकरण - इस फीचर में दी गई सामग्री, विषयवस्तु और/या जानकारी केवल विज्ञापन उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई है। टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड इसमें प्रदर्शित या प्रचारित उत्पादों और/या सेवाओं की सटीकता, विश्वसनीयता या गुणवत्ता के संबंध में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी, प्रतिनिधित्व या समर्थन से इनकार करता है। दर्शकों या उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इस फीचर में प्रस्तुत जानकारी या दावों पर भरोसा करने या उनके आधार पर कोई भी निर्णय लेने से पहले स्वयं उचित जांच-पड़ताल करें और स्वतंत्र रूप से पूछताछ करें। ऐसी सामग्री पर भरोसा करना पूरी तरह से व्यक्ति के अपने विवेक और जोखिम पर निर्भर है।
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »