बदलते मौसम में हो गई है खांसी? जानें कब कफ सिरप की जरूरत होती है और कब नहीं

मौसम बदलते ही खांसी के कई प्रकार सक्रिय हो जाते हैं, जिनमें सूखी और गीली खांसी शामिल हैं. डॉक्टर जुगल किशोर के अनुसार, सूखी खांसी में सिरप लेने की जरूरत नहीं होती क्योंकि यह कुछ दिनों में ठीक हो जाती है.

Advertisement
कफ सिरप कफ सिरप

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

मौसम बदलते ही कई तरह के वायरस एक्टिव हो जाते हैं. इससे लोगों को खांसी की समस्या हो जाती है. खांसी में कुछ लोग खुद से मेडिकल स्टोर से जाकर कफ सिरप ले आते हैं, लेकिन क्या हर प्रकार की खांसी में कफ सिरप की जरूरत होती है? जानें कब सिरप के बिना काम चल सकता है और कब नहीं. इस बारे में हमें सफदरजंग अस्पताल में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर ने बताया है.

Advertisement

डॉ किशोर बताते हैं कि खांसी दो तरह की होती है. एक सूखी और दूसरी गीली यानी बलगम वाली खांसी, ऐसे में यह ध्यान रखना जरूरी होता है कि किस खांसी में सिरप की जरूरत है और किसमें नहीं, वैसे तो अधिकतर मामलों में खांसी खुद की तीन से चार दिन में ठीक हो जाती है, लेकिन अगर नहीं हो रही है तो फिर सिरप की जरूरत होती है.

सूखी खांसी में सिरप लेने से बचें

डॉ किशोर बताते हैं कि कई कफ सिरप में ऐसी दवाएं होती हैं जो खांसी को दबाती हैं, जबकि कुछ सिरप बलगम को पतला करके बाहर निकालने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर बलगम वाली खांसी में गलत सिरप ले लिया जाए, तो बलगम बाहर निकलने के बजाय फेफड़ों में जमा रह सकता है. ऐसे में हमेशा ध्यान रखें कि कौन सा सिरप लेना है. इस मामले में हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूरी है. डॉ किशोर कहते हैं कि अगर सूखी खांसी है तो सिरप लेने से बचें. क्योंकि खांसी खुद से कुछ दिनों में ठीक हो जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बुखार, खांसी और जुकाम कहीं कोरोना तो नहीं? कैसे पता करें फ्लू और कोरोना में अंतर

कब जरूरी है खांसी की दवाएं

अगर गीली खांसी है और बलगम जम रहा है तो फिर इस मामले में इलाज की जरूरत है. क्योंकि बलगम फेफड़ों में फंसकर खतरनाक साबित हो सकता है. इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर खांसी के साथ तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, है, तो इसे सामान्य संक्रमण मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति में भी तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए क्योंकि यह निमोनिया, टीबी, अस्थमा या किसी अन्य गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: सर्दी-खांसी में बिना पर्चे की दवा खाने से क्या होता है? जान लेंगे तो नहीं जाएंगे मेडिकल स्टोर

खांसी को ठीक करने के लिए इन तरीकों को भी अपना सकते हैं

डॉ. किशोर बतात हैं कि खांसी को ठीक करे के लिए आप अदरक और शहद ले सकते हैं. नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं और भाप भी फायदेमंद है. इसके अलावा पर्याप्त पानी पिएं, आराम करें और डॉक्टर की सलाह के बिना कफ सिरप या एंटीबायोटिक का इस्तेमाल न करें

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »