बार- बार हो रही है खांसी? डॉक्टर ने बताया कब है खतरा, कौन से 3 टेस्ट जरूर करा लें

बदलते मौसम में खांसी होना आम है, लेकिन अगर खांसी हफ्तों तक बनी रहती है और दवा से आराम नहीं मिलता तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. डॉक्टर डॉ. एलएच घोटेकर के अनुसार, खांसी के कारण एलर्जी, वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण हो सकते हैं.

Advertisement
खांसी आना ( PHOTO-ITGD) खांसी आना ( PHOTO-ITGD)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

मौसम बदलते ही कई लोगों को खांसी हो जाती है. अधिकतर मामलों में कुछ ही दिनों में खांसी खुद ठीक हो जाती है. लेकिन अगर खांसी लगातार बनी हुई है और डॉक्टर की बताई हुई दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है, तो इसका कारण कोई इंफेक्शन यह दूसरी गंभीर बीमारी भी हो सकती है. ऐसे में इनकी पहचान के लिए सही टेस्ट कराना जरूरी है. खांसी बंद नहीं हो रही है तो कौन से 3 टेस्ट जरूर कराने चाहिए इस बारे में डॉक्टर ने बताया है. 

Advertisement

दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉ. एलएच घोटेकर ने इस बारे में बताया है. डॉ घोटेकर कहते हैं कि खांसी किसी एलर्जी, वायरल या फिर बैक्टीरिया के कारण होती है. इस बदलते मौसम में खांसी होना आम बात है. लेकिन अगर हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है और खांसी ठीक नहीं हो रही है तो इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए. ये किसी दूसरी गंभीर बीमारी का भी लक्षण हो सकता है. इस स्थिति में आपको ये तीन टेस्ट करा लेने चाहिए.

यह भी पढ़ें: रात में बिस्तर पर लेटते ही बढ़ जाती है खांसी? डॉक्टर ने बताई इसकी वजह और क्या है सही इलाज

कौन से 3 टेस्ट करा लें

सबसे पहले आपको छाती का एक्स-रे कराना चाहिए. ये बता देता है कि लंग्स में कोई इंफेक्शन या फिर टीबी की शिकायत तो नहीं है, ये एक आसान टेस्ट है जिसको आप करा सकते हैं. इससे समय रहते किसी गंभीर बीमारी का पता लग जाता है. 

Advertisement

CBC : Complete Blood Count 

इससे WBC, RBC और प्लेटलेट्स की जांच होती है.अगर टेस्ट में WBC का लेवल बढ़ा हुआ है तो ये बताता है कि शरीर में किसी प्रकार का बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण है. इस टेस्ट से डॉक्टर पता लगा लेते हैं कि शरीर में इंफेक्शन है और उसके हिसाब से इलाज शुरू करते हैं. 

CRP (C-Reactive Protein )

यह टेस्ट खून में सूजन और इंफेक्शन का लेवल मापने वाला टेस्ट है. इसका लेवल अगर बढ़ा हुआ रहता है तो ये संकेत देता है कि फेफड़ों में कोई इंफेक्शन हो गया है. डॉ घोटेकर कहते हैं कि ये तीनों ही आसान और सस्ते टेस्ट हैं,जिनको आप खुद से या डॉक्टर की सलाह से करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार होती है खांसी और फेफड़ों में इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताया कौन-सी वैक्सीन कर सकती है बचाव

खुद से न करें खांसी का इलाज

डॉ. घोटेकर कहते हैं कि कुछ लोग खांसी में खुद से कफ सिरप लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन ये ठीक नहीं है. कफ सिरप हमेशा डॉकटर की सलाह पर ही लेना चाहिए

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »