लिवर शरीर का सबसे बड़ा ऑर्गन है जो 500 से ज़्यादा ज़रूरी काम करता है. अधिकतर लोग लिवर की बीमारी के बारे में तब ही सोचते हैं जब रिपोर्ट में 'SGPT' या 'bilirubin' का नाम आता है. लेकिन ब्लड टेस्ट से पहले ही शरीर कई तरीकों से संकेत देने लगता है. दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, लिवर की बीमारी के संकेत त्वचा पर भी दिखाई देते हैं इसलिए त्वचा पर होने वाले कुछ बदलावों को अनदेखा नहीं करना चाहिए.
आर्टेमिस हॉस्पिटल्स की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ शिफा यादव का कहना है, जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो शरीर के अंदर टॉक्सिन जमा होने लगते हैं. ये अंदरूनी बदलाव अक्सर बाहर भी दिखते हैं. हमारे शरीर में जो कुछ होता है वो त्वचा पर दिखाई देता है. अगर त्वचा में अचानक बदलाव हो तो ये लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है.
अब ऐसे में समय रहते स्किन की कौन सी समस्याएं लिवर डिजीज का कारण बन सकती हैं, इस बारे में जान लीजिए.
जॉन्डिस या पीला रंग
जब लिवर बिलीरुबिन (रेड ब्लड सेल्स का वेस्ट प्रोडक्ट) को प्रोसेस नहीं कर पाता है तो यह खून में जमा हो जाता है. इससे स्किन और आंखों के सफेद हिस्से में पीलापन आ जाता है. नेचुरल लाइट में यह पहले हल्की पीली चमक जैसा दिख सकता है.
प्रुरिटस यानी बिना रैश के खुजली
लगातार खुजली होना, जिसमें कोई रैश न दिखे भी एक रेड फ्लैग है. जब बाइल सॉल्ट्स स्किन के नीचे जमा होने लगती हैं और बाइल फ्लो में रुकावट आती है तो अक्सर स्किन के नीचे कुछ रेंगने जैसी स्थिति बन जाती है जिसमें खुजली होती है. रात में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है.
स्पाइडर एंजियोमास
अगर आपको अपने चेहरे, गर्दन या छाती पर ब्लड वेसल्स के छोटे, लाल, जाल जैसे गुच्छे दिखें तो ध्यान दें. इन्हें स्पाइडर एंजियोमास कहते हैं. ये हार्मोनल इम्बैलेंस, खासकर बढ़े हुए एस्ट्रोजन के कारण होते हैं. ये शिकायत तब होता है जब खराब लिवर हार्मोन को ठीक से मेटाबोलाइज नहीं कर पाता.
एकैंथोसिस निग्रिकन्स
गर्दन, बगल या कमर के आसपास की स्किन का अचानक काला पड़ना अक्सर टैनिंग समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है. लेकिन, डॉ. सचिन बताते हैं कि यह हाइपरपिग्मेंटेशन मेटाबोलिक लिवर डिजीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत हो सकता है.
पामर एरिथेमा यानी हथेलियों में लाली
हथेलियों के मांसल बेस (अंगूठे और छोटी उंगली के पास) पर लाली एक क्लासिक संकेत है जिसे 'लिवर पाम्स' के नाम से जाना जाता है. यह उन्हीं हार्मोनल बदलावों के कारण फैली हुई कैपिलरीज के कारण होता है जो स्पाइडर एंजियोमा को ट्रिगर करते हैं.
चेहरे पर सूजन और डलनेस
लिवर की दिक्कत आपके चेहरे की नैचुरल चमक भी छीन सकती है. खराब लिवर की वजह से अक्सर फ्लूइड रिटेंशन होता है, जिससे आंखों और गालों के आसपास लगातार सूजन रहती है.
यदि किसो ये संकेत दिखते हैं तो उसे अनदेखा करनी की जगह तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि समय रहते यदि इलाज मिल जाए तो समस्या सही समय पर ठीक हो सकती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क