10 साल से हाथीपांव से जूझ रहा युवक, कितनी खतरनाक है फाइलेरियासिस बीमारी, झारखंड सीएम ने दिया इलाज का आदेश

झारखंड के दुमका के 30 वर्षीय फाइलेरियासिस रोगी का आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने दुमका के डीसी को तुरंत इलाज कराने का निर्देश दिया. फाइलेरियासिस बीमारी के बारे में डॉ. एल. एच घोटेकर ने बताया है.

Advertisement
फाइलेरियासिस की बीमारी ( Photo- Twitter) फाइलेरियासिस की बीमारी ( Photo- Twitter)

अभिषेक पांचाल

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

झारखंड के दुमका के रहने वाले 30 साल के हिलारियुस पिछले 10 साल से फाइलेरियासिस की बीमारी से पीड़ित हैं. लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसका इलाज नहीं हो पा रहा था. ऐसे में एक व्यक्ति ने उनकी इस स्थिति के बारे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया. इस मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत दुमका के डीसी को मरीज का इलाज कराने का आदेश दिया है.

Advertisement

फाइलेरियासिस बीमारी क्या है और कैसे होती है इसके बारे में भी जानना जरूरी है. फाइलेरियासिस परजीवी के कारण होती है. मच्छरों के जरिए यह इंसानों में फैलती है. जब फाइलेरियासिस से संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है तो उसको यह बीमारी होती है. इसमें मच्छर व्यक्ति की स्किन के नीचे बहुत छोटे पैरासाइट लार्वा छोड़ देता है. यह लार्वा फिर आपके लिम्फैटिक सिस्टम में चले जाते हैं, जहां वे बड़े कीड़ों में बदल जाते हैं और प्रजनन करते हैं. इससे यह उस हिस्से में रुकावट पैदा करते हैं. जिस हिस्से में यह पनपते रहते हैं वहां धीरे- धीरे सूजन आती है. अगर समय पर इसका इलाज न हो तो सूजन बढ़ती ही रहती है. अधिकतर मामलों में इसका असर पैरों पर देखा जाता है. 

हाथीपांव नाम से जानी जाती है ये बीमारी

दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड एसोसिएट हॉस्पिटल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल. एच घोटेकर ने इस बीमारी के बारे में बताया है. वह कहते हैं कि फाइलेरियासिस की बीमारी को आम भाषा में हाथीपांव भी कहा जाता है. भारत के कुछ इलाकों जैसे बिहार, झारखंड में यह आम है. संक्रमित मच्छर जब किसी व्यक्ति को काट लेता है तो यह बीमारी हो जाती है, हालांकि आमतौर पर मच्छर के एक बार काटने से फाइलेरिया नहीं होता है. यह तब होता है जब संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को कई बार काटे. यानी जिन इलाकों में इस बीमारी से संक्रमित मच्छर ज्यादा होते हैं वहां के लोगों को इसका खतरा अधिक होता है. 

Advertisement

डॉ घोटेकर बताते हैं कि भारत सरकार की ओर से फाइलेरिया से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं, जिसके तहत साल में एक बार बचाव की दवा मुफ्त पिलाई जाती है. प्रभावित क्षेत्रों के सभी नागरिकों को यह दवा जरूर लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: सोनू निगम को हुई गंभीर बीमारी-भारी हुई आवाज, लेकिन नहीं कैंसिल किया लाइव शो, बोले- दर्दनाक है

फाइलेरियासिस के आम लक्षण क्या होते हैं 

 हाथ-पैर और जननांगों में गंभीर और दर्दनाक सूजन

 बार-बार संक्रमण

 तेज़ बुखार 

कंपकंपी होती है

गंभीर खुजली होना

स्किन का रंग बदलना 

कैसे होता है फाइलेरियासिस  बीमारी का इलाज

डॉ घोटेकर बताते हैं कि इसका मुख्य इलाज एंटीपैरासिटिक दवाएं हैं, जैसे कि डायथाइलकार्बामाज़ीन, आइवरमेक्टिन और एल्बेंडाज़ोल. यह दवाएं उन इलाकों में 'मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन' (MDA) कैंपेन के ज़रिए बांटी जाती हैं जहां यह बीमारी आम है. अगर ये बीमारी गंभीर रूप ले लेती है और सालों तक इसका इलाज नहीं होता है तो फिर सर्जरी से इसको ठीक किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: गर्मियों में गाय-भैंसों को बीमारी से बचाना है, ऐसे रखें ख्याल

इस बीमारी से बचाव के लिए क्या करें

फुल बाजू के कपड़े पहनें

 मच्छरदानी का उपयोग करें 

घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »