कोरोना ने अब केरल में मचाया कोहराम, 765 नए केस, ज्यादातर में ओमिक्रॉन की पुष्टि

मुंबई और दिल्ली के बाद अब कोविड-19 संक्रमण के नए केस केरल में भी तेजी से बढ़ रहे हैं. गुरुवार को केरल में 765 नए मामलों की पुष्टि हुई है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग और विशेष रूप से बच्चों को कोरोना से सावधान रहने की सलाह दी है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

शिबिमोल

  • ,
  • 30 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

देशभर में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. दिल्ली और मुंबई के बाद अब कोरोना ने केरल सरकार को चिंता में डाल दिया है. केरल में गुरुवार को कोविड-19 के 765 नए केस दर्ज किए गए. कोरोना के सबसे ज्यादा केस एर्नाकुलम और राजधानी तिरुवनंतपुरम में सामने आए हैं. 

कोविड-19 के मामलों में तेजी आने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज के मुताबिक जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए ज्यादातर मामलों में ओमिक्रॉन पाया गया है. मंत्री ने जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं. केरल में फरवरी के दौरान कोरोना के मामले बहुत कम थे. लेकिन मार्च के महीने में मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी जिलों को इससे निपटने के लि तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. सभी जिलों ने कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्लान तैयार किया है. प्राइवेट अस्पतालों को पहले की तरह ही कोविड मामलों की सटीक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है.

किन्हें सावधान रहने की जरूरत?

मंत्री ने कहा है कि डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां झेल रहे लोगों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग और विशेष रूप से बच्चों को कोरोना से सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर संक्रमण से 20 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं. इनमें से ज्यादातर 60 साल से ज्यादा के हैं. आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों में भी ज्यादातर 60 साल की उम्र से ज्यादा के ही हैं.

Advertisement

आइसोलेशन वार्ड चालू करने के निर्देश

मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि निजी अस्पतालों के मुख्यालय को कोविड मरीजों के लिए अलग से बेड रिजर्व रखने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही केरल मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन (KMSCL) को जरूरत का अनुमान लगाने के लिए परीक्षण किट और सुरक्षा उपकरण तैयार करने का निर्देश दिया गया है. प्रदेश में तैयार आइसोलेशन वार्ड में कोविड मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने आइसोलेशन वार्डों को जल्द से जल्द पूरी तरह से चालू करने के लिए तैयार करने का निर्देश दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »