सीने से जुड़ीं दो बच्चियों का था एक ही लिवर, सऊदी में डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से किया अलग, खुशी से रोने लगी मां

सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला स्पेशलाइज्ड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में कॉन्जॉइन्ड ट्विन्स को सर्जरी करके अलग किया गया है. 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जन्म से जुड़े फिलीपींस की जुड़वां बच्चियों को छह घंटे की जटिल सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक अलग किया है.

Advertisement
बच्चों की सर्जरी ( PHOTO-  saudigazette) बच्चों की सर्जरी ( PHOTO- saudigazette)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

सऊदी अरब में डॉक्टरों ने जन्म से एक-दूसरे से जुड़ी फिलीपींस की बच्चियों को सर्जरी कर अलग किया है. यह सर्जरी सऊदी अरब के रियाद के किंग अब्दुल्ला स्पेशलाइज्ड चिल्ड्रन  हॉस्पिटल (KASCH) में की गई है. इसको दुनिया में जुड़े हुए बच्चों पर हुई सबसे सफल सर्जरी माना जा रहा है. 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 6 घंटे तक चली सर्जरी के बाद इस ऑपरेशन को सफल किया है. इसमें बच्चियों की जान को काफी रिस्क था, लेकिन डॉक्टरों ने विशेषज्ञों और तकनीक की मदद से इसको अंजाम दिया है. 

Advertisement

saudigazette.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्जरी का नेतृत्व सऊदी कॉन्जॉइन्ड ट्विन्स प्रोग्राम के प्रमुख और किंग सलमान रिलीफ सेंटर के डॉ. अब्दुल्लाह अल-रबीआह ने किया है. ऑपरेशन में 22 डॉक्टरों, सर्जनों, नर्सों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम शामिल रही.  डॉ. अल-रबीआह के अनुसार, ऑपरेशन करीब 6 घंटे तक चला .

उन्होंने बताया कि बच्चियां सीने और पेट के हिस्से से जुड़ी हुई थीं. दोनों बच्चियों का लिवर एक ही था. उनकी आंतों का भी कुछ हिस्सा आपस में जुड़ा हुआ था. ऐसे में सर्जरी काफी कठिन थी. लेकिन कई सारी जांच, विशेषज्ञों की मदद से इस सर्जरी को सफलतापूर्वक किया गया है. 

सर्जरी करने वाले डॉक्टर

 

यह भी पढ़ें: दो साल दर्द से लड़े, अब हुई सर्जरी... रियान पराग ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

एक बच्ची को जन्म से थी दिल की बीमारी

Advertisement

डॉ. अल-रबीआह के मुताबिक, जन्म से जुड़ी हुई इन बच्चियों में से एक बच्ची को जन्म से ही हार्ट की बीमारी थी. ऐसे में सर्जरी के दौरान उसकी जान को अधिक जोखिम था. इसको देखते हुए पहले इमेजिंग टेस्ट किए गए. उनसे कंफर्म हो गया कि सर्जरी की जा सकती है. उसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाई गई और सर्जरी की गई. इसमें नई तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया. 

यह भी पढ़ें: 'ट्रांसजेंडर लगती हो, सर्जरी से घटाया वजन,' सीनियर एक्ट्रेस की बेटी को मिली नफरत! तोड़ी चुप्पी

कॉन्जॉइन्ड ट्विन्स क्या होते हैं 

कॉन्जॉइन्ड ट्विन्स मतलब ऐसे जुड़वां बच्चे जिनका शरीर जन्म के साथ ही आपस में जुड़ा हुआ रहता है. दुनियाभर में हर साल ऐसे बच्चों का जन्म होता है. ऐसे मामले में सर्जरी काफी मुश्किल हो जाती है. डॉ. अल-रबीआह ने बताया कि यह सऊदी कॉन्जॉइन्ड प्रोग्राम के तहत की गई 72 वीं सफल सर्जरी है. यह मेडिकल साइंस के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है. सऊदी अरब में बीते 35 सालों में इस तरह ही 150 से अधिक सर्जरी की जा चुकी हैं. दूसरे देशों के कॉन्जॉइन्ड ट्विन्स की सर्जरी कर उनको जीवन को आसान बनाया जा रहा है. 

इस सर्जरी के बाद जुड़वां बच्चों के परिवार ने बेहतरीन मेडिकल देखभाल के लिए किंग सलमान और क्राउन प्रिंस का आभार जताया और ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए मेडिकल टीम की तारीफ़ की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »