फैक्ट चेक: NASA ने नहीं कही है अंतरिक्ष से 'ॐ' की आवाज आने की बात

NASA के नाम पर आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं. पिछले कुछ दिनों से भी एक ऐसी ही एक कथित खबर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. इसमें कहा गया है कि वैज्ञानिकों ने वहां की आवाज रिकॉर्ड की, तो उन्हें 'ॐ' शब्द की ध्वनि सुनाई दी. यह खबर झूठ है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
अंतरिक्ष में कोई आवाज नहीं होती. फिर भी, नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष की जो आवाज रिकॉर्ड की, उसमें 'ॐ' की ध्वनि सुनाई दे रही है.
सच्चाई
नासा ने कभी ऐसा बयान जारी नहीं किया है कि उन्होंने अंतरिक्ष की जो आवाजें रिकॉर्ड की हैं, उनमें 'ॐ' की ध्वनि सुनाई देती है.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा यानी 'नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन' के नाम पर आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं. नासा का नाम जुड़ा होने की वजह से कई बार बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी इन पर यकीन कर लेते हैं.

इधर पिछले कुछ दिनों से भी एक ऐसी ही एक कथित खबर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. इसमें कहा गया है कि अंतरिक्ष में वैसे तो कोई ध्वनि नहीं होती, लेकिन जब नासा के वैज्ञानिकों ने वहां की आवाज रिकॉर्ड की, तो उन्हें 'ॐ' शब्द की ध्वनि सुनाई दी.

Advertisement

फेसबुक पर एक शख्स ने एक  शेयर की है जिसमें सूर्य जैसी आकृति के साथ कुछ ग्रह दिख रहे हैं. नीचे लिखा है, 'वैज्ञानिकों की मानें तो अंतरिक्ष में कोई आवाज नहीं होती लेकिन हाल में ही अमेरिका की स्पेश एजेंसी N.A.S.A. ने ऑडियो क्लिप्स रिकॉर्ड किया जिसमें हिंदू धर्म के ओम् शब्द का उच्चारण सुनाई देता है'.


इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने पाया कि नासा ने कभी ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया है कि अंतरिक्ष से ओम की आवाज आती है. साथ ही, ये बात भी भ्रामक है कि अंतरिक्ष में कोई आवाज नहीं सुनाई देती.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

अंतरिक्ष की ध्वनि के बारे में कीवर्ड सर्च करने पर हमें नासा का 12 अगस्त 2022 का एक ट्वीट मिला. इसमें उसने ब्लैक होल का एक ऑडियो ट्वीट करते हुए लिखा था, "अंतरिक्ष में कोई ध्वनि न होने की भ्रांति इसलिए पैदा हुई क्योंकि अंतरिक्ष के ज्यादातर हिस्से में वैक्यूम यानी शून्य है. इस वजह से ध्वनि की तरंगों को वहां कोई माध्यम नहीं मिल पाता. वहीं, एक आकाशगंगा समूह में इतनी ज्यादा गैस होती है कि हम वहां की असली आवाज को पकड़ पाए."  

Advertisement

हमें नासा के 'चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी' का एक भी मिला. इसमें भी ये बात स्पष्ट रूप से समझाई गई है कि अंतरिक्ष की भी अपनी एक आवाज है क्योंकि हवा, विभिन्न गैसों से मिलकर बनी है और अंतरिक्ष में गैस के बादल हैं. ये गैस के बादल वाइब्रेट करते हैं और आवाज को एक मीडियम प्रदान करते हैं.

अंतरिक्ष में नासा द्वारा रिकॉर्ड की गई आवाजों को आप और सुन सकते हैं.

इसके बाद हमने ये पता लगाने की कोशिश की कि अब तक रिकॉर्ड हुई अंतरिक्ष की आवाजों में कभी 'ॐ' की ध्वनि सुनाई दी है या नहीं. हमने नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर कीवर्ड सर्च के जरिए इससे संबंधित रिसर्च ढूंढने की कोशिश की. लेकिन, हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली.

हमने नासा के ट्विटर को भी खंगाला, लेकिन वहां भी हमें कुछ नहीं मिला. अगर हकीकत में 'ॐ' की ध्वनि सुनाई दी होती, तो यकीनन इसे लेकर सभी जगह चर्चा होती, इसके बारे में मीडिया रिपोर्ट छपतीं. लेकिन हमें ऐसा कुछ नहीं मिला.

कुल मिलाकर बात साफ है, नासा ने अभी तक अंतरिक्ष की जो आवाजें रिकॉर्ड की हैं, उनमें 'ॐ' की ध्वनि सुनाई देने का कोई सबूत नहीं है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »