फैक्ट चेक: उल्टे धनुष-बाण से निशाना साधते केजरीवाल की इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और है

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दशहरे के कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उल्टे धनुष-बाण से निशाना साधा था. लेकिन आज तक की फैक्ट चेक टीम ने जब इस दावे की पड़ताल की तो इस वायरल तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही निकली.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
दशहरे के कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उल्टे धनुष-बाण से निशाना साधा था.
सच्चाई
रावण पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने धनुष-बाण सीधे ही पकड़े थे. एडिटिंग के जरिए धनुष-बाण को उल्टा कर दिया गया है.

सुमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 12:09 AM IST

दशहरे के त्यौहार पर अक्सर राजनेता किसी बड़े कार्यक्रम में तीर चला कर रावण का दहन करते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस साल ऐसा ही किया. लेकिन सोशल मीडिया पर जिसमें केजरीवाल उलटा धनुष-बाण पकड़ कर निशाना लगाते हुए दिख रहे हैं.

कुछ लोग इस तस्वीर को शेयर करते हुए केजरीवाल पर तंज कस रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने करते हुए लिखा, 'देश का दुर्भाग्य है कि तीर चला नहीं वरना देश का कल्याण भी हो जाता और लवणासुर अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होता.'

Advertisement

इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने पाया कि वायरल तस्वीर में केजरीवाल के हाथ में मौजूद धनुष-बाण को  एडिटिंग के जरिए उल्टा किया गया है. असली तस्वीर में वो सीधा धनुष-बाण ही पकड़े हुए थे.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

राजनेता दशहरे जैसे सार्वजनिक आयोजन में भाग लेने की तस्वीरें अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते हैं. लिहाजा हमने केजरीवाल के पर जाकर चेक किया तो पांच अक्टूबर यानी दशहरे के दिन का एक पोस्ट मिला. इस पोस्ट के साथ केजरीवाल के दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने की तस्वीरें भी थीं. इनमें से एक तस्वीर में केजरीवाल हाथों में धनुष-बाण लेकर निशाना साधते हुए दिख रहे हैं. केजरीवाल की इसी तस्वीर को एडिट करके इसमें धनुष-बाण को उल्टा कर दिया गया है.

इसके अलावा हमें आम आदमी पार्टी के पर इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो मिला. इसमें केजरीवाल ने कहीं भी उल्टा धनुष-बाण नहीं पकड़ा है.

Advertisement

साफ है, दशहरे के मौके पर खिंचवाई गई केजरीवाल की तस्वीर को एडिट करके उनके हाथ में मौजूद धनुष-बाण को उल्टा कर दिया गया है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »