एक साथ प्रेग्नेंट हुई थीं यूट्यूबर की दोनों पत्नियां, एक को कराना पड़ा अबॉर्शन, छलका दर्द

यूट्यूबर सनी राजपूत की दो पत्नियां एक साथ गर्भवती थीं, लेकिन पहली पत्नी मानसी को अबॉर्शन कराना पड़ा. अबॉर्शन के बाद यूट्यूबर की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. सनी ने वीडियो शेयर कर दर्द बयां किया है.

Advertisement
यूट्यूबर ने खोया बच्चा (PHOTO: Instagram @sunnyrajput) यूट्यूबर ने खोया बच्चा (PHOTO: Instagram @sunnyrajput)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

यूट्यूबर अरमान मलिक के बाद सनी राजपूत दो शादियों को लेकर चर्चा में आ गए हैं. यही नहीं, अरमान की तरह सनी की दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट हो गई थीं.  लेकिन इस बीच एक दुखद खबर सामने आई, सनी की पहली पत्नी मानसी को अबॉर्शन कराना पड़ा. अबॉर्शन के बाद यूट्यूबर की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. सनी ने वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है. 

Advertisement

रो-रोकर हुआ बुरा हाल 
सनी राजपूत ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम मानसी है, जिससे उन्हें एक बेटी राध्या है. दूसरी पत्नी का नाम रूप है. सनी और उनकी पत्नियां एक साथ, एक ही घर में रहते हैं. जब उनकी दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट हुईं, तो घरवाले खुशी से झूम उठे. लेकिन किसे पता था कि उनका एक साथ दो बच्चों के पिता बनने का अरमान अधूरा रह जाएगा. 

असल में मानसी और रूप अल्ट्रासाउंड कराने गई थीं. डॉक्टर ने मानसी को बताया कि उनके बच्चे की हार्टबीट सुनाई नहीं दे रही है. इसलिए अबॉर्शन करना पड़ेगा. जब मानसी को इस बारे में पता चला, तो वो बुरी तरह टूट गईं. मानसी की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. 

सनी ने बयां किया दर्द 
सनी ने अपने व्लॉग में कहा कि मानसी लगातार रो रही है. लेकिन हमें भगवान पर यकीन है कि वो आगे सब ठीक करेंगे. बुरा लग रहा है कि हमने बच्चे को खो दिया. क्योंकि हम बहुत खुश थे कि हमारे घर एक साथ दो बच्चे आएंगे. हम सोच रहे थे कि घर में दो झूले आएंगे. जो भी चीज लाएंगे, दोनों के लिए लाएंगे. बहुत सारे सपने संजो लिए थे. मेहमान भी दो बच्चों के हिसाब से गिफ्ट ला रहे थे. पड़ोसी, रिश्तेदार सब दुख की घड़ी में साथ हैं. आप लोगों का शुक्रिया इस मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया. 

Advertisement

सनी ने कहा कि मानसी सबकी दुआओं से पहले से ठीक है. हम उसे अभी वीडियो में नहीं ला सकते, क्योंकि वो इमोशनल हो जाएगी. उम्मीद है कि भगवान फिर हमें बच्चा देगा. बस हमारे लिए दुआ कीजिएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »