यूट्यूबर अनुराग के बेटे का ननिहाल में हुआ ग्रैंड वेलकम, नानी ने उतारी नजर, इमोशनल हुई पत्नी

यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिता बने हैं. उनकी पत्नी ऋतिका ने बेटे को जन्म दिया है. परिवार में खुशियों का माहौल है, हालांकि अनुराग के माता-पिता ने उनसे रिश्ते तोड़ लिए हैं. वो बेटे-पत्नी संग नई जिंदगी की शुरुआत कर रह हैं.

Advertisement
बेटे के पिता बने अनुराग डोभाल (Photo: Screengrab) बेटे के पिता बने अनुराग डोभाल (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपनी लाइफ के बुरे फेज से गुजर रहे थे. परिवार की पॉलिटिक्स से तंग आकर उन्होंने जान देने की कोशिश की थी. लेकिन वो बाल-बाल बचे. अब उन्हें नया जीवन मिला है. इसी के साथ उनके घर में खुशियों ने भी दस्तक दी. पत्नी ऋतिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया है.

ऋतिका के बेबी का वेलकम
अपने बच्चे को देखकर अनुराग इमोशनल हुए थे. पत्नी ऋतिका संग पुराने गिले शिकवे भुलाकर नई शुरुआत कर चुके हैं. ऋतिका ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बेबी को अस्पताल से घर लेकर जाती हैं. उनके मायके में बच्चे का धूमधाम से स्वागत किया गया. एक वीडियो सामने आया है जिसमें लिटिल बॉय के वेलकम में पूरे घर को सजाया गया है. केक कटिंग सेरेमनी रखी गई है. ऋतिका की गोद में उनका बेटा है. बच्चे के क्यूट पैरों के निशान लिए जाते हैं. ऋतिका की मां बच्चे की नजर उतारती हैं. पूरे परिवार में खुशी और जश्न का माहौल है. ऋतिका भी चहक रही हैं.

Advertisement

कैप्शन में ऋतिका ने लिखा- मेरा दिल खुशी से भर गया है. थैंक्यू रामजी, मेरी जिंदगी को खुशियों से भरने के लिए, इससे अच्छा गिफ्ट और कुछ नहीं हो सकता था. जय श्री राम. फैंस ने ऋतिका को खूब बधाई दी है. अभी तक ऋतिका ने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है. उनके लिए ये प्रेग्नेंसी मुश्किलों भरी रही. उस फेज में उनकी पति अनुराग डोभाल संग अनबन चल रही थी. वो पति को छोड़कर चली गई थीं. अनुराग ने सुसाइड की कोशिश की. पति को दर्द में देख वो रह नहीं सकीं. अस्पताल में ऋतिका ने अनुराग का ख्याल रखा. प्रेग्नेंसी के फाइनल स्टेज में वो पति को संभालती दिखीं. अस्पताल में स्ट्रगल कर रही थीं. 

फाइनली बच्चा होने के बाद उनकी जिंदगी में खुशियों की बहार लौटी है. अनुराग बेटे को देख कर रो पड़े थे. उन्होंने व्लॉग में कहा था शायद भगवान में मुझे बच्चे की खुशी से नवाजने के लिए मौत से मुंह से बाहर निकाला था. फैंस ऋतिका और अनुराग को फिर से साथ देखकर खुश हैं. रोड एक्सीडेंट के बाद अनुराग को गहरी चोटें आई हैं. इससे उभरने में अभी उन्हें समय लगेगा. अनुराग के पेरेंट्स ने बेटे बहू से सारे रिश्ते नाते तोड़ लिए हैं. वो अनुराग से अस्पताल में मिलने तक नहीं आए थे. उन्होंने यूटयूबर को अपनी संपत्ति, घर से बेदखल कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement