'ये है मोहब्बतें' के एक्टर करण पटेल का ट्रोर्ल्स को करारा जवाब

सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना कर रहे अभिनेता करण पटेल का मानना है कि उन्हें लगता है कि उनके बारे में कई गलत धारणाएं हैं.

Advertisement
दिव्यांका त्रिपाठी-करण पटेल दिव्यांका त्रिपाठी-करण पटेल

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना कर रहे अभिनेता करण पटेल का मानना है कि उन्हें लगता है कि उनके बारे में कई गलत धारणाएं हैं.  उनका कहना है कि लोगों को उनके बारे में कोई भी विचार बनाने से पहले उन्हें व्यक्ति के रूप में जान लेना आवश्यक है. सोशल मीडिया पर करण की शारीरिक बनावट के साथ अभिनय कौशल को लेकर मजाक बनाया जा रहा है. उन्होंने ट्रोल करने वाले लोगों को एक संदेश दिया.

Advertisement

करण ने कहा, आपको लगता है कि मैं लोगों का सम्मान नहीं करता और मैं अभिमानी हूं, फिर आप मुझे अपनी असली पहचान से ट्रोल क्यों नहीं करते? आप मुझे ट्रोल करते हैं, तो क्या इसकी वजह है कि आप मुझसे नफरत करते हैं या इससे आपको संतुष्टि मिलती है? किसी को बिना जाने-पहचाने उसके बारे में विचार ना बनाएं.

उन्होंने कहा, अगर कोई आपके परिवार के लिए ऐसा कहे, तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? मुझे आपको सलाखों के पीछे भेजना आसान है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि इससे आपके परिवार को चोट पहुंचेगी और मैं यहां अपने लिए हूं और इसलिए मुझे पता है कि वे आपको पीड़ित देखकर कैसा महसूस करेंगे. अभिनेता ने टीवी शो 'ट्रोल पुलिस' पर इस मुद्दे के बारे में बात की. इसका प्रसारण शनिवार को एमटीवी पर होगा.

Advertisement

करण के शो की बात करें तो 'ये है मोहब्बतें' में नया ट्विस्ट आने वाला है. शो को और मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने नया प्लॉट प्लान किया है. जिसके तहत शो की टीम से 3 कलाकार नए सीक्वेंस के लिए लंदन में शूट करेंगे. जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी (इशिता), करण पटेल (रमन) और अनीता हसनंदानी (शगुन) शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement