मौनी के बाद अक्षय की फिल्म में हुई इस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म गोल्ड लगातार चर्चा में बनी हुई. इस फिल्म से मौनी रॉय के अलावा एक और टीवी एक्ट्रेस का बॉलीवुड डेब्यू होने जा रहा है...

Advertisement
निकि‍ता दत्ता, अक्षय कुमार और मौनी रॉय निकि‍ता दत्ता, अक्षय कुमार और मौनी रॉय

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है और ऐसे में खि‍लाड़ी कुमार यानि कि अक्षय एक बार फिर 'गोल्ड' फिल्म में रियल लाइफ किरदार प्ले करते दिखें. लेकिन इस फिल्म की खास बात ये है कि इस मूवी से टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. अब इस फिल्म से जुड़ी एक खबर ये आ रही हैं कि मौनी के अलावा टीवी एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं.

Advertisement

बता दें कि निकिता टीवी शोज 'ड्रीम गर्ल' और 'एक दूजे के वास्ते' जैसे पॉपुलर शोज में लीड रोल प्ले करती नजर आ चुकी हैं. निकिता अक्षय की फिल्म में सनी कौशल के अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और निकिता इस समय अमृतसर में फिल्म के लिए शूट कर रही हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान निकिता ने बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग इस महीने के दूसरे हफ्ते से ही शुरु कर दी है. निकिता यहां अगले 15 दिनों तक शूटिंग करने वाली हैं. इसके अलावा अक्षय के साथ भी उनके कुछ सीन्स की शूटिंग होगी.

बता दें कि निकिता जल्द ही सोनी टीवी के नए शो 'हासिल' से टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं. इस शो में निकिता के ऑपोजिट जायेद खान और वत्सल सेठ नजर आएंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement