मास्टरशेफ के किचन में तड़का लगाने को तैयार टीवी के सितारे, देखें कैसी है शो की तैयारी

टीवी के पॉपुलर कुकिंग शो मास्टरशेफ इंडिया में इस बार सेलेब्रिटीज तड़का लगाने वाले हैं. इस बार आम कंटेस्टेंट्स नहीं, बल्कि सेलेब्रिटी एक दूसरे से मास्टरशेफ के खिताब के लिए लड़ते दिखेंगे. हाल ही में सभी एक्टर्स शो के सेट पर भी दिखे. कौन-कौन होगा शो का हिस्सा, देखिए हमारी ये खबर.

Advertisement
मास्टरशेफ इंडिया के सेट पर टीवी के सितारे मास्टरशेफ इंडिया के सेट पर टीवी के सितारे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

टीवी पर दुनिया का सबसे पॉपुलर कुकिंग शो 'मास्टरशेफ इंडिया' जल्द ही वापस आ रहा है. हर बार की ही तरह इस बार भी शो में कंटेस्टेंट्स अपनी कुकिंग स्किल से जज को इंप्रेस करते नजर आएंगे. हर बार कंटेस्टेंट्स आम आदमी ही हुआ करते हैं, लेकिन इस बार शो के मेकर्स एक अलग ट्विस्ट लेकर आए हैं. जिससे उम्मीद है कि ऑडियंस को शो देखने में मजा दोगुना आएगा. 

Advertisement

टीवी सेलेब्रिटी लेंगे 'मास्टरशेफ इंडिया' में भाग

शो में इस बार आम कंटेस्टेंट्स नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे खाना बनाने वाले हैं. हर बार शो के लिए देशभर से लोग ऑडिशन दिया करते थे, और फिर टॉप 12 में आकर मास्टरशेफ के खिताब के लिए लड़ते थे. लेकिन इस बार शो का फॉर्मेट पूरा ही बदल दिया है. अब शो में सेलेब्रिटी आपस में मास्टरशेफ बनने के लिए एक-दूसरे से लड़ाई करते नजर आएंगे. शो में 11 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स होंगे जिन्हें हाल ही में सास बहू बेटियां की टीम ने शो के सेट पर देखा. 

देखें सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया की झलक:

शो में टीवी और डिजिटल आर्टिस्ट्स जैसे निक्की तंबोली, अर्चना गौतम, तेजस्वी प्रकाश, चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत, दीपिका कक्कड़, कविता किचन की कविता सिंह, फैजल शेख, गौरव खन्ना, राजीव अदातिया और उषा नाडकर्णी शामिल हैं. शो में इस बार सेलेब्रिटी शेफ रणवीर बरार और विकास खन्ना समेत कोरियोग्राफर फराह खान भी कंटेस्टेंट्स के खाने को जज करेंगी. शो 'मास्टरशेफ इंडिया' बहुत जल्द सोनी टीवी पर स्ट्रीम करेगा.

Advertisement

चार साल बाद वापसी करके इमोशनल हुईं दीपिका

हाल ही में शो का एक प्रोमो भी रिलीज किया गया था जहां टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की बनाई हुई डिश सभी को पसंद आई थी. दीपिका अपनी तारीफ सुनकर काफी इमोशनल भी हुई थीं. उन्होंने कहा था कि उनकी ये डिश उन सभी औरतों के लिए है जिन्हें लोग सिर्फ खाना बनाने वाली ही समझते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें गर्व है खुदपर कि वो एक होमकुक हैं. 

दीपिका चार साल से कैमरे की दुनिया से गायब दिखी हैं. वो इस बीच मां बनी थीं जिसके कारण उन्होंने अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने बेटे को देने का फैसला किया. इसी दौरान वो घर संभालने और खाना बनाने लग गई थीं जिसके कारण वो ट्रोलिंग का भी शिकार हुई थीं. अब, उनकी शो में वापसी देखकर फैंस बेहद खुश हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »