जन्नत जुबैर पर हुआ अटैक, हाईवे पर एक्ट्रेस संग मारपीट, गाड़ी का किया गया पीछा

जन्नत और अयान के साथ हुए इस हादसे ने फैंस को चिंता में डाल दिया था. अब जन्नत की टीम ने खबरों का जवाब देते हुए एक बयान जारी किया है. उन्होंने पुष्टि की कि दोनों भाई-बहन ने सही में एक परेशान करने वाला अनुभव झेला है. लेकिन अब वे सुरक्षित हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
सुरक्षित हैं जन्नत और अयान जुबैर (Photo Credit: Instagram/@jannatzubair) सुरक्षित हैं जन्नत और अयान जुबैर (Photo Credit: Instagram/@jannatzubair)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

टीवी एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर सुर्खियों में हैं. जानकारी के मुताबिक, मुंबई में पनवेल में दोनों के साथ कथित रूप से मारपीट हुई. साथ ही हाईवे पर उनका पीछा किया गया. इस घटना के बाद दोनों सुरक्षित हैं. जन्नत और अयान के साथ हुए इस हादसे ने फैंस को चिंता में डाल दिया था. अब जन्नत की टीम ने खबरों का जवाब देते हुए एक बयान जारी किया है. उन्होंने पुष्टि की कि दोनों भाई-बहन ने सही में एक परेशान करने वाला अनुभव झेला है. लेकिन अब वे सुरक्षित हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

जन्नत पर हुआ अटैक

इंस्टाग्राम पर जन्नत जुबैर ने अपना बयान शेयर किया. इसमें बताया गया है कि यह घटना 15 मार्च को हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस और उनके भाई संग मारपीट के बाद दिनदहाड़े हाईवे पर उनका पीछा किया गया. बयान में कहा गया, 'हाय ऑल, हम सभी को अपडेट देना चाहते हैं कि जन्नत और अयान ने कल दिनदहाड़े हाईवे पर मारपीट और पीछा करने की घटना का दुखद अनुभव झेला. फिलहाल जांच चल रही है, पुलिस अधिकारी सक्रिय रूप से मामले की जांच कर रहे हैं. जन्नत और अयान अब सुरक्षित हैं. हम आपकी चिंता की सही में कद्र करते हैं और लगातार आपके सपोर्ट के लिए आभारी हैं. टीम जन्नत जुबैर.'

बयान के साथ कैप्शन में फैंस से अफवाहें फैलाने से बचने और आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की अपील की गई. एक्ट्रेस की टीम ने कैप्शन में लिखा था, 'हम यहां शेयर किए गए अपडेट पर आपके भरोसे की अपील करते हैं. कृपया अनुमान लगाने या असत्यापित जानकारी फैलाने से बचें.' पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. यूजर्स जन्नत और अयान के सलामत रहने की दुआ मांग रहे हैं. कई उनके ठीकठाक लौट आने से खुश हैं.

Advertisement

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जन्नत जुबैर को इन दिनों कॉमेडियन भारती सिंह के कुकिंग-कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के सीजन 3 में देखा जा रहा है. इससे पहले वो करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में भी दिखी थीं. जन्नत ने 'काशी- अब ना रहे तेरा कागज कोरा', 'फूलवा' और 'तू आशिकी' जैसे टेलीविजन शोज में काम कर फेम हासिल किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »