हीरोइन संग पूल में रोमांटिक हुआ हीरो,किया Kiss, दोस्त ने बनाया Video

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का अब एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में कपल पूल में रोमांस करता हुआ दिखाई दिया. अर्जुन बिजलानी भी उनके साथ नजर आए.

Advertisement
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Photo: Social Media /Tejasswi Prakash) करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Photo: Social Media /Tejasswi Prakash)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल हैं. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री और रोमांस के खूब चर्चे होते हैं. करण-तेजस्वी अक्सर कैमरे पर इश्क फरमाते नजर आते हैं. अब दोनों का एक रोमांटिक वीडियो तूफानी रफ्तार से इंटरने पर वायरल हो रहा है. 

चर्चा में करण-तेजस्वी का रोमांस

करण कुंद्रा और तेजस्वीर प्रकाश ने एक बार फिर अपनी सुपर हॉट केमिस्ट्री से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कपल पूल में एक दूजे संग रोमांस करता हुआ दिखाई दिया. तेजस्वी और करण पूल में एक दूजे की बांहों में इंटीमेट होते हुए देखे जा सकते हैं. करण ने लेडी लव को प्यार से Kiss भी किया.

Advertisement

तेजस्वी पूल में ब्लैक मोनोकनी पहने दिखाई दीं. उन्होंने बालों में बन बनाया और सटल मेकअप करके अपना लुक कंप्लीट किया. करण भी शॉर्ट्स में दिखाई दिए. बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाने बज रहे हैं. पूरा माहौल काफी रोमांटिक है. 

अर्जुन ने रिकॉर्ड किया वीडियो

खास बात ये है कि करण और तेजस्वी का रोमांटिक पूल वीडियो उनके जिगरी दोस्त और एक्टर अर्जुन बिजलानी ने रिकॉर्ड किया है. अर्जुन ट्रेंडिंग कपल करण और तेजस्वी की जोड़ी की तारीफ करते हुए भी दिखे. अर्जुन ने कहा कि करण और तेजस्वी साथ में काफी अच्छे लगते हैं. फैंस भी कमेंट सेक्शन में कपल पर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस उन्हें बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं. 

करण और तेजस्वी की बात करें तो दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई सालों से लिवइन रिलेशनशिप में भी रह रहे हैं.  करण और तेजस्वी को बिग बॉस में प्यार हुआ था. शो में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था. बाहर आने के बाद उनका रिश्ता काफी मजबूत हो गया. अब हर किसी को दोनों की शादी का इंतजार रहता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement