'स्वरागिनी' की स्वरा और लक्ष्य की नए शो से वापसी?

स्वरागिनी की हिट जोड़ी स्वरा और लक्ष्य एक बार फिर नए शो साथ आएंगे नजर.

Advertisement
हेली शाह और नमिश तनेजा हेली शाह और नमिश तनेजा

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 18 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

कलर्स के अब तक के सबसे पॉपुलर शो 'स्वरागिनी' की हिट जोड़ी स्वरा और लक्ष्य एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं. एक्ट्रेस हेली शाह और नमिश तनेजा को एक साथ नए शो के लिए साइन करने की खबरें चर्चा में है.

बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेली और नमिश को एक शो के लिए फाइनल किया गया है. इस शो को शुन्य स्वेयर प्रोडक्शंस प्रोड्यूस करने जा रहे हैं. इससे पहले ये प्रोडक्शन हाउस थपकी प्यार की, बेलन वाली बहू जैसे शोज बना चुके हैं.

Advertisement

हेली और नमिश के नए शो के बारे में बात करें तो इस शो को इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट पर बेस्ड बताया जा रहा है. स्वरागिनी के फैन्स स्वरा और लक्ष्य को एक साथ देखना चाहते थे लेकिन इस शो की कहानी के चलते ऐसा नहीं हो सका. अब लगता है इस शो का सपना इस एक्टर जोड़ी के नए शो के जरिए पूरा हो जाएगा. ये भी कहा जा रहा है कि हेली और नमि‍श की प्रोडक्शन हाउस से फीस को लेकर अभी बात जारी है.

हेली शाह पिछली बार सीरियल देवांशी में नजर आई थीं. इस शो के लिए हेली ने कई अवॉर्ड्स भी जीते थे. वहीं नमिश तनेजा इस वक्त इक्यावन नाम के शो में नजर आ रहे हैं. इस शो के जल्द खत्म होने की खबरें हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »